Nissan और Toyota ने की Metaverse में यात्रा की शुरुआत

ये कंपनियां अपने शोरूम और कस्टमर सर्विस ऑफिस को डिजिटल तरीके से शुरू करने और बढ़ाने पर भी काम करेंगी

Nissan और Toyota ने की Metaverse में यात्रा की शुरुआत

इससे मेटावर्स में जापान का दबदबा भी बढ़ेगा

ख़ास बातें
  • निसान ने मेटावर्स में निसान क्रॉसिंग गैलरी का एक VR वर्जन लॉन्च किया है
  • इसके लिए अमेरिका के स्टार्टअप VRChat के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हुआ है
  • VR एरिया में नए Ariya इलेक्ट्रिक व्हीकल को देखा जा सकता है
विज्ञापन
जापान की ऑटोमोबाइल कंपनियों Nissan और Toyota ने मेटावर्स में शुरुआत की है। इन कंपनियों की योजना अपने कस्टमर्स को वास्तविक लगने वाले वीडियो एक्सपीरिएंस से आकर्षित करने की है। इससे मेटावर्स में जापान का दबदबा भी बढ़ेगा। निसान और टोयोटा ने अपने ऑडिएंस को विभिन्न प्रकार के वर्चुअल इवेंट्स के साथ जोड़ने की तैयारी की है।

ये कंपनियां अपने शोरूम और कस्टमर सर्विस ऑफिस को डिजिटल तरीके से शुरू करने और बढ़ाने पर भी काम करेंगी। इस बारे में निसान और टोयोटा की ओर से पिछले सप्ताह घोषणा की गई थी। टोयोटा ने एक वर्चुअल वर्कप्लेस पेश किया है जिसमें उसके टीम मेंबर्स को डिजिटिल वर्जन में देखा जा सकता है। कंपनी ने इस मेटावर्स ऑफिस को अपने टेक्निकल डिवेलपमेंट और ह्युमन रिसोर्स टीमों को सौंपा है। टोयोटा के प्रवक्ता ने कहा, "कोरोना वायरस के कारण कई लोगों के वर्क फ्रॉम होम पर होने के कारण हम युवा एंप्लॉयीज और अन्यों को कंपनी के अंदर कम्युनिकेशन के ऑप्शंस उपलब्ध करा रहे हैं।" 

निसान ने मेटावर्स में अपनी निसान क्रॉसिंग गैलरी का एक वर्चुअल रिएलिटी (VR) वर्जन लॉन्च किया है। इसके लिए अमेरिका के स्टार्टअप VRChat के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। मेटावर्स में बनाई गई इस गैलरी की वास्तविक लोकेशन टोक्यो के गिंजा डिस्ट्रिक्ट में है। VR एरिया में नए Ariya इलेक्ट्रिक व्हीकल को देखा जा सकता है। इस शोरूम में बाद में व्हीकल के लॉन्च और अन्य इवेंट्स आयोजित करने की योजना है।

हाल के महीनों में कई फूड ब्रांड्स ने मेटावर्स से जुड़े ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। इनमें McDonald भी शामिल है। McDonald की योजना एक वर्चुअल रेस्टोरेंट लॉन्च करने की है जिसमें वास्तविक और वर्चुअल गुड्स शामिल होंगे। इसमें होम डिलीवरी वाले फूड आइटम्स भी मौजूद होंगे। बेकरी और कैफे चेन Panera Bread की ओर से भी मेटावर्क में उतरने के लिए इसी तरह का एक ट्रेडमार्क जमा किया गया है। ग्लोबल बैंकों में से एक जेपी मॉर्गन ने ब्लॉकचेन-बेस्‍ड वर्चुअल वर्ल्ड ‘डीसेंट्रालैंड' में एक लाउंज लॉन्च किया है। जेपी मॉर्गन ने एक पेपर भी रिलीज किया है। इसमें बताया गया है कि कारोबार कैसे मेटावर्स में मौके पा सकते हैं। जेपी मॉर्गन का ऑनिक्‍स लाउंज- ‘मेटाजुकु' मॉल में रहता है। यह टोक्यो की हाराजुकु शॉपिंग डिस्ट्रिक्‍ट का वर्चुअल वर्जन है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Japan, Metaverse, Toyota, NISSAN, Digital, showroom, Blockchain
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »