Meta को री-ब्रांडिंग के बावजूद Metaverse डिविजन पर 2.8 अरब डॉलर का नुकसान

फेसबुक रिएलिटी लैब्स (FRL) कही जाने वाली इस डिविजन को शुरुआत के बाद से नुकसान उठाना पड़ रहा है

Meta को री-ब्रांडिंग के बावजूद Metaverse डिविजन पर 2.8 अरब डॉलर का नुकसान

यह डिविजन Apple और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों के टेक वर्कर्स को हायर कर रही है

ख़ास बातें
  • मेटावर्स डिविजन को दूसरी तिमाही में एक बार फिर भारी नुकसान हुआ है
  • इसने 45.2 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया
  • यह सेगमेंट अगले दो वर्षों में 800 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के फाउंडर Mark Zuckerberg ने पिछले वर्ष अपनी कंपनी की Meta के तौर पर री-ब्रांडिंग की थी। इसके साथ ही उन्होंने मेटावर्स सेगमेंट में बड़ी योजना का संकेत दिया था। हालांकि, उनकी इस कोशिश को बड़ा झटका लगा है। मेटा की मेटावर्स डिविजन को इस वर्ष की दूसरी तिमाही में एक बार फिर भारी नुकसान हुआ है।

Zuckerberg ने तिमाही नतीजों की घोषणा में बताया कि फेसबुक रिएलिटी लैब्स (FRL) कही जाने वाली इस डिविजन का नुकसान लगभग 2.81 अरब डॉलर का रहा। इसने 45.2 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया, जो इससे पिछली तिमाही की तुलना में लगभग 35 प्रतिशत कम है। इसके बावजूद Zuckerberg को विश्वास है कि आगामी वर्षों में मेटावर्स टेक्नोलॉजी से कंपनी को फायदा होगा। उनका कहना था, "अगले कई वर्षों तक इस पर काफी खर्च होगा। मुझे विश्वास है कि मेटावर्स का इस्तेमाल बढ़ने के साथ हम इसे बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।" 

FRL को कंपनी की मेटावर्स में एक बड़ी ताकत बनने की योजना को पूरा करने के लिए हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कंटेंट डिवेलप करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए यह डिविजन Apple और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों के टेक वर्कर्स को हायर कर रही है। इनमें विशेषतौर पर ऑग्मेंटेड रिएलिटी (AR) से जुड़े लोग शामिल हैं। हाल ही में दक्षिण कोरिया की सरकार ने मेटावर्स प्रोजेक्ट्स को वित्तीय मदद देने के लिए 17.7 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। इस सेगमेंट में इनवेस्टमेंट से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मेटावर्स इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट करने वाले शुरुआती देशों में दक्षिण कोरिया शामिल है। 

एक अनुमान के अनुसार, यह सेगमेंट अगले दो वर्षों में 800 अरब डॉलर तक पहुंच  सकता है। दक्षिण कोरिया के साइंस, इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीज मिनिस्टर Lim Hyesook ने कहा था कि इस सेगमेंट में काफी संभावना है। सियोल मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट ने सियोल को मेटावर्स में प्रवेश करने वाला दक्षिण कोरिया का पहला शहर बनाने की तैयारी की है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेटावर्स से इंटरनेट के लिहाज से समानता एक नए स्तर पर पहुंच जाएगी। मेटावर्स को आगे बढ़ाने में गेमिंग इंडस्ट्री जैसे क्रिएटर्स का बड़ा योगदान होने की उम्मीद है। ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों Nissan और Toyota ने भी मेटावर्स में शुरुआत की है। जापान की इन कंपनियों की योजना अपने कस्टमर्स को वास्तविक लगने वाले वीडियो एक्सपीरिएंस से आकर्षित करने की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Technology, Loss, Metaverse, Revenue, Facebook, Hiring

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »