Metaverse सेगमेंट में 17 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगा दक्षिण कोरिया

सियोल मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट ने सियोल को मेटावर्स में प्रवेश करने वाला दक्षिण कोरिया का पहला शहर बनाने की तैयारी की है

Metaverse सेगमेंट में 17 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगा दक्षिण कोरिया

इस सेगमेंट में इनवेस्टमेंट से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

ख़ास बातें
  • दक्षिण कोरिया की सरकार मेटावर्स को बढ़ाने में मदद करना चाहती है
  • ऑटोमोबाइल कंपनियों Nissan और Toyota ने भी मेटावर्स में शुरुआत की है
  • इनकी योजना कस्टमर्स को वास्तविक लगने वाले वीडियो एक्सपीरिएंस देने की है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की सरकार ने मेटावर्स प्रोजेक्ट्स को वित्तीय मदद देने के लिए 17.7 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। इस सेगमेंट में इनवेस्टमेंट से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मेटावर्स इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट करने वाले शुरुआती देशों में दक्षिण कोरिया शामिल है। एक अनुमान के अनुसार, यह सेगमेंट अगले दो वर्षों में 800 अरब डॉलर तक पहुंच  सकता है। 

Bitcoin.com की रिपोर्ट में दक्षिण कोरिया के साइंस, इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीज मिनिस्टर Lim Hyesook के हवाले से कहा गया है कि इस सेगमेंट में काफी संभावना है। दक्षिण कोरिया की सरकार मेटावर्स इकोसिस्टम को बढ़ाने में मदद करना चाहती है। सियोल मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट ने सियोल को मेटावर्स में प्रवेश करने वाला दक्षिण कोरिया का पहला शहर बनाने की तैयारी की है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेटावर्स से इंटरनेट के लिहाज से समानता एक नए स्तर पर पहुंच जाएगी। मेटावर्स को आगे बढ़ाने में गेमिंग इंडस्ट्री जैसे क्रिएटर्स का बड़ा योगदान होने की उम्मीद है। 

दुबई में हाल ही में वर्चुअल एसेट्स के लिए बनाई गई अथॉरिटी VARA ने मेटावर्स में अपनी मौजूदगी पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए VARA ने मेटावर्स से जुड़ी फर्म Sandbox के साथ पार्टनरशिप की है। VARA की योजना एक वर्चुअल हेडक्वार्टर बनाने की है। इसे MetaHQ कहा जाएगा। इसके साथ ही VARA ने Web3 में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। मेटावर्स में मौजूदगी दर्ज कराने वाली VARA पहली क्रिप्टो रेगुलेटरी अथॉरिटी होगी। 

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों Nissan और Toyota ने भी मेटावर्स में शुरुआत की है। जापान की इन कंपनियों की योजना अपने कस्टमर्स को वास्तविक लगने वाले वीडियो एक्सपीरिएंस से आकर्षित करने की है। इससे मेटावर्स में जापान का दबदबा भी बढ़ेगा। निसान और टोयोटा ने अपने ऑडिएंस को विभिन्न प्रकार के वर्चुअल इवेंट्स के साथ जोड़ने की तैयारी की है। ये कंपनियां अपने शोरूम और कस्टमर सर्विस ऑफिस को डिजिटल तरीके से शुरू करने और बढ़ाने पर भी काम करेंगी। टोयोटा ने एक वर्चुअल वर्कप्लेस पेश किया है जिसमें उसके टीम मेंबर्स को डिजिटिल वर्जन में देखा जा सकता है। कंपनी ने इस मेटावर्स ऑफिस को अपने टेक्निकल डिवेलपमेंट और ह्युमन रिसोर्स टीमों को सौंपा है। निसान ने मेटावर्स में अपनी निसान क्रॉसिंग गैलरी का एक वर्चुअल रिएलिटी (VR) वर्जन लॉन्च किया है। इसके लिए अमेरिका के स्टार्टअप VRChat के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »