ईरान में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के कारण जब्त किए गए हजारों माइनिंग इक्विपमेंट

गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के खिलाफ ईरान की अथॉरिटीज ने अभियान चलाया है। इसी के तहत मार्च से 9,000 से अधिक अवैध क्रिप्टो माइनिंग डिवाइसेज जब्त किए गए हैं

ईरान में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के कारण जब्त किए गए हजारों माइनिंग इक्विपमेंट

हाल ही में ईरान ने क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान वाला पहला इम्पोर्ट ऑर्डर दिया था

ख़ास बातें
  • गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के खिलाफ ईरान की अथॉरिटीज ने अभियान चलाया है
  • ईरान में क्रिप्टोकरेंसीज की खरीद, बिक्री और इनवेस्टमेंट पर रोक है
  • चीन में Bitcoin की माइनिंग पर पिछले वर्ष बैन लगाया गया था
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो माइनिंग के कारण कुछ देशों में इलेक्ट्रिसिटी की कमी हुई है। ईरान में भी इस वजह से इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई पर दबाव बढ़ा है। गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग के खिलाफ ईरान की अथॉरिटीज ने अभियान चलाया है। इसी के तहत मार्च से 9,000 से अधिक अवैध क्रिप्टो माइनिंग डिवाइसेज जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए माइनिंग रिग्स में से कई ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर थे जहां मुफ्त या सब्सिडी पर इलेक्ट्रिसिटी दी जाती है।

स्थानीय मीडिया ने तेहरान इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रमुख Kambiz Nazerian के हवाले से दी गई एक रिपोर्ट में बताया कि तेहरान और उसके आसपास के एरिया में 9,404 अवैध क्रिप्टो माइनिंग डिवाइसेज जब्त किए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में ईरान में गैर कानूनी क्रिप्टो माइनिंग इक्विपमेंट्स को पकड़ने के अभियान चलाए गए हैं। हालांकि, ईरान में वैध तरीके से क्रिप्टो माइनिंग पर रोक नहीं है। हाल ही में ईरान ने क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान वाला लगभग एक करोड़ डॉलर का पहला इम्पोर्ट ऑर्डर दिया था। इस बारे में इम्पोर्टर्स ग्रुप के चेयरमैन Alireza Managhebi का कहना है कि इम्पोर्ट के लिए क्रिप्टोकरेंसीज को भुगतान के जरिए के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ा एक मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने की जरूरत होगी। 

सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान के गवर्नर Ali Salehabadi ने हाल ही में कहा था कि ईरान में क्रिप्टोकरेंसीज की खरीद, बिक्री और इनवेस्टमेंट पर रोक है। चीन में Bitcoin की माइनिंग पर पिछले वर्ष बैन लगाया गया था। हालांकि, कैम्ब्रिज बिटकॉइन इलेक्ट्रिसिटी कंजम्प्शन इंडेक्स (CBECI) से पता चला है कि चीन में बिटकॉइन माइनिंग एक्टिविटीज में दोबारा तेजी आई है और यह इस लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा देश है।

बिटकॉइन की ग्लोबल माइनिंग में चीन की हिस्सेदारी 21.1 प्रतिशत की है। बिटकॉइन माइनिंग में अमेरिका 37.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। डेटा के अनुसार, चीन में पिछले वर्ष सितंबर से बिटकॉइन माइनिंग दोबारा शुरू हुई थी। यह इंडेक्स माइनिंग पूल्स की ओर से दिए जाने वाले जियोलोकेशनल डेटा के इस्तेमाल से तैयार होता है। चीन में बैन से बचने के लिए माइनर्स ऑफ-ग्रिड इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। चीन में सरकार की ओर से माइनिंग और क्रिप्टो ट्रेडिंग पर रोक लगाने के बाद पिछले वर्ष जुलाई में माइनिंग एक्टिविटी पूरी तरह बंद हो गई थी। इसके बाद सितंबर से माइनर्स ने छिपे तरीकों से दोबारा माइनिंग शुरू कर दी थी।  

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Electricity, Bitcoin, Iran, Payment, Mining, America
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »