कजाकिस्तान में इलेक्ट्रिसिटी की कमी के कारण बंद किए गए अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स

अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स पर शिकंजा कसने के बाद से कजाकिस्तान में प्रति दिन की इलेक्ट्रिसिटी की खपत में 600 मेगावॉट प्रति घंटा की कमी आई है

कजाकिस्तान में इलेक्ट्रिसिटी की कमी के कारण बंद किए गए अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स

कजाकिस्तान में माइनिंग करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो माइनिंग फर्मों को 19 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा
  • कजाकिस्तान में क्रिप्टो माइनिंग के लिए इलेक्ट्रिसिटी पर टैक्स बढ़ेगा
  • ईरान में भी क्रिप्टो माइनिंग से इलेक्ट्रिसिटी की कमी हुई थी
विज्ञापन
क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत कजाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा रही है। इस वजह से अथॉरिटीज अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इन माइनिंग सेंटर्स से इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो रही है और इससे आर्थिक सुरक्षा को भी खतरा बढ़ रहा है। कजाकिस्तान की फाइनेंशियल मॉनिटरिंग एजेंसी ने ऐसे 100 से अधिक क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स पर छापे मारे हैं और इन्हें बंद किया गया है। 

कजाकिस्तान सरकार के निर्देशों के अनुसार, क्रिप्टो माइनिंग फर्मों को अपना काम जारी रखने के लिए 19 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सरकार ने एक बयान में बताया, "फाइनेंशियल मॉनिटरिंग अथॉरिटी ने 25 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं और 67,000 से अधिक इक्विपमेंट्स को जब्त किया गया है।" ऐसी रिपोर्ट है कि Pavlodar क्षेत्र के कुछ बड़े कारोबारियों के सहयोगी अवैध माइनिंग सेंटर्स चला रहे थे। अवैध क्रिप्टो माइनिंग सेंटर्स पर शिकंजा कसने के बाद से कजाकिस्तान में प्रति दिन की इलेक्ट्रिसिटी की खपत में 600 मेगावॉट प्रति घंटा की कमी आई है। 

अवैध क्रिप्टो माइनिंग पर नियंत्रण करने का एक और कारण यह पक्का करना भी है कि गुप्त तरीके से माइन किए गए क्रिप्टो एसेट्स का इस्तेमाल ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों के लिए न किया जाए जिससे कजाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता को खतरा हो। अथॉरिटीज ने एक बयान में कहा, "क्रिप्टो माइनिंग और क्रिप्टो एसेट्स के सर्कुलेशन के लिए पर्याप्त रेगुलेशन नहीं होने से फाइनेंशियल सिस्टम और नागरिकों की सुरक्षा को बड़ा खतरा है। क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों की फंडिंग, हथियार और ड्रग्स खरीदने के लिए हो सकता है।" क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने के लिए कजाकिस्तान की सरकारी एजेंसियां सॉल्यूशंस तैयार कर रही हैं।

पिछले वर्ष अमेरिका के बाद कजाकिस्तान बिटकॉइन माइनिंग के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सेंटर बन गया था। चीन के पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगाने से कजाकिस्तान में माइनिंग करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, इनमें अवैध तौर पर माइनिंग करने वालों की बड़ी संख्या है। कजाकिस्तान की सरकार ने पिछले महीने क्रिप्टो माइनिंग करने वालों के लिए इलेक्ट्रिसिटी पर टैक्स बढ़ाने का फैसला किया था। इससे पहले ईरान जैसे कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो चुकी है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Kazakistan, Bitcoin, Government, Electricity, China, Mining, Illegal

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »