ED ने पकड़ा 2,300 करोड़ रुपये का क्रिप्टो स्कैम, विदेश भागा मुख्य आरोपी

इस मामले में इनवेस्टर्स को बहुत अधिक रिटर्न का लालच दिया जाता था। इसमें जाली टोकन के प्राइसेज में हेरफर की जाती थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2025 22:48 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में ED ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर छापे मारे हैं
  • इसमें इनवेस्टर्स के साथ लगभग 2,300 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं

इस मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं

देश में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़ रहे हैं। क्रिप्टो स्कैम के एक बड़े मामले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे हैं। इसमें कथित तौर पर जाली क्रिप्टोकरेंसी पॉन्जी स्कीम और मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) स्कैम से कई इनवेस्टर्स के साथ लगभग 2,300 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत इस मामले की जांच शुरू की है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में इस स्कैम के मुख्य आरोपी, Subhash Sharma और उसके साथियों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, इस स्कैम का मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा लगभग दो वर्ष पहले देश से फरार हो गया था। इसमें आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, चिट फंड्स एक्ट और बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स एक्ट और कुछ अन्य कानूनों के तहत आरोप लगाए गए हैं। ED को पता चला है कि आरोपी खुद बनाए गए अनरेगुलेटेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए जाली क्रिप्टो MLM स्कीम्स चलाते थे। 

इस मामले में इनवेस्टर्स को बहुत अधिक रिटर्न का लालच दिया जाता था। इसमें जाली टोकन के प्राइसेज में हेरफर की जाती थी। ये आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए अपराध से मिली रकम को बिल्डर्स, जाली फर्मों और अपने रिश्तेदारों के एकाउंट्स के जरिए खपाते थे। ED के छापों में लगभग 1.2 करोड़ रुपये के बैंक डिपॉजिट और तीन लॉकर्स को फ्रीज किया गया है। इन छापों में अपराध से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल डिवाइसेज को भी जब्त किया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

हाल ही में वित्त राज्यमंत्री Pankaj Chaudhary ने लोकसभा में बताया था कि क्रिप्टो से जुड़े अपराध के मामलों में ED ने 4,189.9 करोड़ रुपये की रकम को अटैच किया है। इसके अलावा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अज्ञात वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) से मिले लगभग 889 करोड़ रुपये का खुलासा किया है। चौधरी ने कहा था कि देश में VDA सहित गैर कानूनी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़े अभियान में ED ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी को भगोड़ा इकोनॉमिक ऑफेंडर घोषित किया गया है। इसके साथ ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की स्क्रूटनी को बढ़ाया है। CBDT ने क्रिप्टो से जुड़ी संदिग्ध ट्रांजैक्शंस को पकड़ने के लिए मारे गए छापों में लगभग 889 करोड़ रुपये की अवैध रकम का खुलासा किया है। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.