क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा

Ether का प्राइस 1.12 प्रतिशत गिरा है। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,171 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 3,423 डॉलर का था

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा

Ether का प्राइस 1.12 प्रतिशत गिरा है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 68,540 डॉलर का था
  • Binance Coin, Solana, Polkadot और Chainlink के प्राइस भी गिरे हैं
  • क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर देश में 22.5 लाख डॉलर का जुर्माना लगा है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को 0.26 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 63,200 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 68,540 डॉलर का था। पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद इसे Dell Technologies के फाउंडर, Michael Dell और बिलिनेयर Jack Dorsey ने इनवेस्टमेंट के लिए बेहतर बताया है। 

Ether का प्राइस 1.12 प्रतिशत गिरा है। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,171 डॉलर और इंटरनेशनल  एक्सचेंजों पर 3,423 डॉलर का था। CoinMarketCap के अनुसार, क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 54.1 प्रतिशत और Ether की 18.2 प्रतिशत की है। Binance Coin, Solana, Polkadot, Chainlink, Near Protocol, Polygon, Litecoin और Cronos में भी गिरावट थी। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tron, Braintrust और Iota शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.06 प्रतिशत घटकर लगभग 2.3 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने बताया, "अमेरिका में Jump Crypto की कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन (CFTC) जांच कर रहा है। यह देखना होगा कि कंपनी के खिलाफ आरोपों पर CFTC विचार करता है या नहीं। इसका मार्केट पर असर पड़ा है और बिटकॉइन और Ether के प्राइस गिरे हैं।" क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने कहा, "इंटरनेशनल बैंक Standard Chartered ने बिटकॉइन और Ethereum के लिए स्पॉट ट्रेडिंग डेस्क बनाने की तैयारी की है। इससे डिजिटल एसेट्स को लेकर फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत मिल रहा है।" 

अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर देश में 22.5 लाख डॉलर (लगभग 18.8 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने गुरुवार को बताया कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) एक्ट का पालन नहीं करने की वजह से यह जुर्माना लगाया गया है। देश में बिजनेस के लिए क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को इस कानून का पालन करना होता है। FIU ने एक स्टेटमेंट में बताया कि Binance को एक नोटिस जारी कर देश के नागरिकों को PMLA कानून का पालन किए बिना सर्विस उपलब्ध कराने पर प्रश्न किए गए थे। इस नोटिस में एक्सचेंज से पूछा गया था कि इस कानून के तहत कर्तव्यों का पालन नहीं करने के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। इस पर Binance ने अपना जवाब दिया था। FIU ने कहा है कि Binance के खिलाफ आरोपों को सही पाया गया है। 








 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  2. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  4. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  5. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  6. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  7. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  9. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  10. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »