Binance पर भारत में लगा 18 करोड़ रुपये का जुर्माना, मनी लॉन्ड्रिंग कानून का उल्लंघन

FIU ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) एक्ट का पालन नहीं करने की वजह से यह जुर्माना लगाया है

Binance पर भारत में लगा 18 करोड़ रुपये का जुर्माना, मनी लॉन्ड्रिंग कानून का उल्लंघन

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने यह जुर्माना लगाया है

ख़ास बातें
  • बाइनेंस ने PMLA एक्ट का उल्लंघन किया था
  • इस एक्सचेंज को अमेरिका में भी कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था
  • Binance के फाउंडर Changpeng Zhao को चार महीने की जेल की सजा मिली थी
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance पर देश में 22.5 लाख डॉलर (लगभग 18.8 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने गुरुवार को बताया कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) एक्ट का पालन नहीं करने की वजह से यह जुर्माना लगाया गया है। देश में बिजनेस के लिए क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को इस कानून का पालन करना होता है। 

FIU ने एक स्टेटमेंट में बताया कि Binance को एक नोटिस जारी कर देश के नागरिकों को PMLA कानून का पालन किए बिना सर्विस उपलब्ध कराने पर प्रश्न किए गए थे। इस नोटिस में एक्सचेंज से पूछा गया था कि इस कानून के तहत कर्तव्यों का पालन नहीं करने के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। इस पर Binance ने अपना जवाब दिया था। FIU ने कहा है कि Binance के खिलाफ आरोपों को सही पाया गया है। इसके बाद FIU के डायरेक्टर ने PMLA के सेक्शन 13 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए एक्सचेंज पर 18.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

इस अमेरिकी एक्सचेंज को यह पक्का करने का निर्देश दिया गया है कि वह जितना जल्द हो सके देश के PMLA कानून का पालन करे। इस मामले में Binance की ओर से प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हाल ही में अमेरिका में Binance के फाउंडर और पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव, Changpeng Zhao को मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी पाए जाने पर चार महीने की जेल की सजा दी गई थी। इस मामले में एक्सचेंज पर भी भारी जुर्माना लगाया गया था। अमेरिका में सिएटल के डिस्ट्रिक्ट जज Richard Jones ने Changpeng को सजा सुनाई थी। हालांकि, अभियोजन पक्ष ने Changpeng को तीन वर्ष की कैद की सजा देने की मांग की थी। 

Binance ने अमेरिका के एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और सैंक्शंस कानूनों का उल्लंघन किया था और एक लाख से ज्यादा संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं दी थी। इनमें हमास, अल कायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी गुटों के साथ ट्रांजैक्शंस शामिल थी। Changpeng ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप को स्वीकार किया था। इस मामले में एक्सचेंज ने लगभग 4.32 अरब डॉलर की आपराधिक पेनल्टी चुकाने पर सहमति दी थी। एक्सचेंज के CEO के तौर पर Changpeng ने इस्तीफा देने की भी घोषणा की थी। इसका क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  2. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  3. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  5. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  6. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  7. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  8. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  9. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »