क्रिप्टो मार्केट में मंदी, बिटकॉइन का प्राइस 57,400 डॉलर से ज्यादा

तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसी में USD Coin और Bitcoin Hedge शामिल थे। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.44 प्रतिशत घटकर लगभग 2.02 लाख करोड़ डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में मंदी, बिटकॉइन का प्राइस 57,400 डॉलर से ज्यादा

केंद्र सरकार की इस सेगमेंट को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है

ख़ास बातें
  • तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसी में USD Coin और Bitcoin Hedge शामिल थे
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 57,480 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • यूरोपियन यूनियन ( EU) और UAE ने क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े रूल्स बनाए हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। इसके पीछे कुछ देशों के बीच तनाव और मैक्रो इकोनॉमिक कारण हैं। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर सोमवार को लगभग 1.69 प्रतिशत गिरा है। भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 2.57 प्रतिशत घटकर लगभग 61,469 डॉलर पर था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 57,480 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। 

Ether में 0.11 प्रतिशत की गिरावट थी। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस लगभग 2,424 डॉलर पर था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 2,439 डॉलर का था। Bitcoin Cash, Polkadot, Near Protocol और Polygon के प्राइस भी घटे हैं। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसी में USD Coin और Bitcoin Hedge शामिल थे। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.44 प्रतिशत घटकर लगभग 2.02 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "वीकेंड पर क्रिप्टो मार्केट लगभग फ्लैट था। सितंबर के महीने में इस मार्केट में पिछले कुछ वर्षों में गिरावट रही है। हालांकि, यह ट्रेंड बदल सकता है। इसके पीछे अमेरिका में प्रेसिडेंट का चुनाव, इंटरेस्ट्स रेट्स में कमी की संभावना और ETF में फंडिंग बढ़ना जैसे कारण हो सकते हैं।" केंद्र सरकार की इस सेगमेंट को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है। यूरोपियन यूनियन ( EU) और UAE ने क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े रूल्स बनाए हैं। 

हाल ही में लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री Pankaj Chaudhary ने बताया था कि निकट भविष्य में वर्चुअल एसेट्स की खरीद और बिक्री को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने का कोई प्रपोजल नहीं है। सांसद G M Harish Balayogi ने इस सेगमेंट को लेकर सरकार के रुख पर प्रशन किए थे। उन्होंने पूछा था कि क्या सरकार के पास क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने के लिए रूल्स लाने का कोई प्रपोजल है। इसके उत्तर में चौधरी ने कहा था, "वर्चुअल डिजिटल एसेट्स की खरीद और बिक्री को रेगुलेट करने के लिए कानून लाने का कोई प्रपोजल नहीं है। हालांकि, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग जैसे निगरानी के विशेष उद्देश्यों के लिए फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) को अधिकृत किया गया है।" पिछले वर्ष G20 की अध्यक्षता के दौरान भारत ने G20 ग्रुप के सभी सदस्यों के लिए क्रिप्टो से जुड़े कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के उद्देश्य से इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बोर्ड (FSB) के साथ कोलेब्रेट किया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »