क्रिप्टो मार्केट में लौटी तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 91,700 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप के क्रिप्टो का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा से मार्केट में रिकवरी हुई है

क्रिप्टो मार्केट में लौटी तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 91,700 डॉलर से ज्यादा

अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के क्रिप्टो का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा से मार्केट में तेजी है

ख़ास बातें
  • Bitcoin में लगभग सात प्रतिशत का प्रॉफिट था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग पांच प्रतिशत की तेजी थी
  • Avalanche, Chainlink, Solana और Litecoin के प्राइस भी बढ़े हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट सोमवार को थम गई। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की क्रिप्टो का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा से इस मार्केट में उत्साह है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में लगभग सात प्रतिशत का प्रॉफिट था। पिछले सप्ताह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस लगभग 80,020 डॉलर तक गिरा था। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 6.80 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ लगभग 91,767 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग पांच प्रतिशत का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस लगभग 2,326 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Chainlink, Solana, Litecoin, Cardano और Tron शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन आठ प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 3.06 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप की क्रिप्टो का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा से मार्केट में रिकवरी हुई है। हालांकि, मैक्रो इकोनॉमिक संकेत कमजोर बने हुए हैं। क्रिप्टो मार्केट में राजनीतिक परिस्थितियों और वित्तीय संकेतों से बड़ा बदलाव हो रहा है। बिटकॉइन को लेकर सख्त नजरिया रखने वाले इकोनॉमिस्ट Peter Schiff ने भी इस क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। 

पिछले महीने Bybit क्रिप्टो एक्सचेंज के सिस्टम में हैकर्स ने सेंध लगाई थी। इस हैकिंग में लगभग 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी को चुराया गया था। इसे क्रिप्टोकरेंसीज की सबसे बड़ी चोरी कहा जा रहा है। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने बताया है कि इसमें उत्तर कोरिया के हैकर्स शामिल थे। FBI ने क्रिप्टो फर्मों से चुराए गए फंड को ब्लॉक करने में मदद करने के लिए कहा है। इस जांच एजेंसी ने बताया है कि उत्तर कोरिया के हैकर्स चुराए गए फंड को अन्य क्रिप्टो टोकन्स में कन्वर्ट करने के लिए 'TraderTraitor' एक्टिविटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे क्रिप्टो टोकन्स को हजारों वॉलेट्स में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके साथ ही FBI ने कई Ethereum वॉलेट एड्रेस की एक लिस्ट भी जारी की है, जिनमें चोरी की गई क्रिप्टोकरेंसी का कुछ हिस्सा मौजूद है। ये क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस उत्तर कोरिया के हैकर्स से जुड़े हैं। हैकिंग के इस मामले का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »