नॉर्थ कोरिया के हैकर्स ने की थी क्रिप्टोकरेंसी की सबसे बड़ी चोरी, FBI का खुलासा

FBI ने कई Ethereum वॉलेट एड्रेस की एक लिस्ट भी जारी की है, जिनमें चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी का कुछ हिस्सा मौजूद है

नॉर्थ कोरिया के हैकर्स ने की थी क्रिप्टोकरेंसी की सबसे बड़ी चोरी, FBI का खुलासा

इस मामले में बड़ी संख्या में Ether की चोरी से इस क्रिप्टो टोकन का प्राइस काफी घटा है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit को हैकिंग में 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था
  • हैकिंग के इस मामले का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था
  • इससे बिटकॉइन सहित कई क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस गिरे थे
विज्ञापन
पिछले महीने Bybit क्रिप्टो एक्सचेंज के सिस्टम में हैकर्स ने सेंध लगाई थी। इस हैकिंग में लगभग 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी की चोरी की गई थी। इसे क्रिप्टोकरेंसीज की सबसे बड़ी चोरी बताया गया था। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने बताया है कि इसमें उत्तर कोरिया के हैकर्स शामिल थे। 

FBI ने क्रिप्टो फर्मों से चुराए गए फंड को ब्लॉक करने में मदद करने के लिए कहा है। इस जांच एजेंसी ने बताया है कि उत्तर कोरिया के हैकर्स चुराए गए फंड को अन्य क्रिप्टो टोकन्स में कन्वर्ट करने के लिए 'TraderTraitor' एक्टिविटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे क्रिप्टो टोकन्स को हजारों वॉलेट्स में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके साथ ही FBI ने कई Ethereum वॉलेट एड्रेस की एक लिस्ट भी जारी की है, जिनमें चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी का कुछ हिस्सा मौजूद है। ये क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस उत्तर कोरिया के हैकर्स से जुड़े हैं। 

Bybit के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Ben Zhou ने बताया था कि हैकर ने एक्सचेंज के ऑफलाइन Ethereum वॉलेट्स में से एक का कंट्रोल ले लिया था। हालांकि, इस हैकिंग में एक्सचेंज को हुए कुल नुकसान का पता नहीं चला है। Bybit को लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। हैकिंग के इस मामले का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin सहित कई क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस गिरे थे। इस मामले में बड़ी संख्या में Ether की चोरी से इस क्रिप्टो टोकन का प्राइस काफी घटा है। 

दुबई के इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने अपनी फॉरेंसिक जांच में पाया है कि हैकर्स ने उसके सिस्टम में एक मैलिशियस कोड को डाला था और इससे Ethereum वॉलेट का एक्सेस लिया गया था। Bybit ने बताया है कि उसके सिस्टम के अंदर कोई गड़बड़ी होने का संकेत नहीं मिला है। हाल ही में ByBit ने बताया था कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से इस एक्सचेंज यह जुर्माना लगाया था। इसके साथ ही Bybit ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन भी कराया है। देश में बिजनेस करने वाली सभी क्रिप्टो फर्मों के लिए FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। FIU ने बताया था कि इस एक्सचेंज ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) का पालन नहीं किया था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  2. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  3. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  4. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  5. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  6. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  7. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  8. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  10. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »