ट्रंप के टैरिफ के फैसलों से दहला क्रिप्टो मार्केट, बिटकॉइन का प्राइस 78,000 डॉलर से नीचे 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका की ओर से ट्रेड से जुड़े टैरिफ लगाने से क्रिप्टो मार्केट पर नकारात्मक असर हुआ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin के प्राइस में छह प्रतिशत से अधिक का नुकसान था
  • Ether का प्राइस 15 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 1,512 डॉलर पर था
  • Cardano, Solana, XRP और Tron के प्राइस भी घटे हैं

अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में काफी नुकसान है

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने के फैसले से मार्केट्स पर बड़ा असर हुआ है। क्रिप्टो मार्केट में भी इससे भारी गिरावट है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में छह प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 6.70 प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 77,300 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 15 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 1,512 डॉलर पर था। इसके अलावा Cardano, Solana, XRP, Tron, Ripple और Cronos के प्राइस भी घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन आठ प्रतिशत से अधिक कम होकर लगभग 2.46 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका की ओर से ट्रेड से जुड़े टैरिफ लगाए जाने के कारण क्रिप्टो मार्केट पर नकारात्मक असर हुआ है। बिटकॉइन का प्राइस 80,000 डॉलर से बड़े सपोर्ट से नीचे गिर गया है। अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में काफी नुकसान है। इससे मार्केट में मंदी की शुरुआत का संकेत मिल रहा है। हालांकि, बिलिनेयर Mark Cuban ने बिकवाली नहीं करने की सलाह दी है क्योंकि मार्केट्स में रिकवरी होने का संकेत है। अमेरिका की क्रिप्टो होल्डिंग्स का खुलासा किया जाना है। अगर यह आंकड़ा मजबूत होता है तो मार्केट में कुछ तेजी आ सकती है। 

Ether में कुछ सप्ताह से मंदी का ट्रेंड है। हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन जमा करने के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया है। यह बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग पांच प्रतिशत होगा। ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन शामिल होंगे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.