इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। OnePlus N6 के लिए ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे। देश में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है
Photo Credit: OnePlus
इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट रियर पैनल होगा
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus की भारत में स्मार्टफोन्स के अफोर्डेबल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है। इसके लिए जल्द ही कंपनी की नई N सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के पहले स्मार्टफोन OnePlus N6 में फ्लैट रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन के मॉडल का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इस वेबपेज के टाइटल से देश में OnePlus N6 के जल्द लॉन्च की पुष्टि हुई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों का भी टीजर दिया है। OnePlus N6 की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे।
OnePlus N6 में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट रियर पैनल होगा। इसमें रियर पैनल के ऊपर से कैमरा मॉड्यूल निकल रहा है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। OnePlus N6 के लॉन्च की तिथि, प्राइसिंग और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। अगले महीने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। आगामी सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। देश में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है।
भारत में पिछले महीने लॉन्च किए गए् OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 22,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट और ARM Mali-G615 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। OnePlus Nord CE 6 Lite की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर