20800mAh बैटरी के साथ Baseus ने लॉन्च किया 145W चार्जिंग वाला पावरबैंक, जानें कीमत

पावरबैंक में एक डिजिटल स्क्रीन भी दी गई है।

20800mAh बैटरी के साथ Baseus ने लॉन्च किया 145W चार्जिंग वाला पावरबैंक, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

Baseus EnerGeek GP12 पावरबैंक में 20800mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसमें 145W आउटपुट क्षमता दी है।
  • यह iPhone 16 Pro को 3.6 बार चार्ज कर सकता है।
  • इसका USB-C पोर्ट एक सिंगल डिवाइस को 100W पर चार्ज कर सकता है।
विज्ञापन

Baseus का नया पावरबैंक 20,800mAh की धांसू पावर के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसमें 145W आउटपुट क्षमता दी है। Baseus EnerGeek GP12 पावरबैंक एक ऐसा चार्जिंग डिवाइस है जिससे यूजर लैपटॉप, फोन, टैबलेट आदि डिवाइसेज को तेजी से चार्ज कर सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है जो कि एक सिंगल डिवाइस को 100W की आउटपुट के साथ चार्ज कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह iPhone 16 Pro को 3.6 बार चार्ज कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Baseus EnerGeek GP12 Powerbank Price

Baseus EnerGeek GP12 की कीमत $99.99 (लगभग 9,500 रुपये) है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। वहीं, इसे Amazon से भी खरीदा जा सकता है। 

Baseus EnerGeek GP12 Powerbank Specifications

Baseus EnerGeek GP12 पावरबैंक में 20800mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है। यह मल्टीपल डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। कंपनी के अनुसार इसका USB-C पोर्ट एक सिंगल डिवाइस को 100W पर चार्ज कर सकता है। वहीं, दो पोर्ट्स के माध्यम से यह दो डिवाइसेज को एकसाथ चार्ज कर सकता है जिसकी संयुक्त आउटपुट 145W बताई गई है। 

कंपनी का कहना है कि यह MacBook Pro 14 इंच को 30 मिनट के अंदर 55% चार्ज कर सकता है। वहीं, iPhone 16 Pro को 30 मिनट में 57% चार्ज कर सकता है। जबकि फोन को यह 3.6 बार चार्ज कर सकता है। इसकी एनर्जी स्टोरेज 77Wh की है जो फ्लाइट की लिमिट के भीतर बताई गई है। 

पावरबैंक में एक डिजिटल स्क्रीन भी दी गई है। इसमें बैटरी का स्तर, चार्जिंग की स्पीज, और बैटरी कितने समय तक चलेगी जैसी जानकारी दिखाई देती है। यह स्वयं चार्ज होते हुए भी दूसरे डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इसमें दो यूएसबी-सी पोर्ट, और दो यूएसबी-ए पोर्ट दिए गए हैं। यानी एक बार में यह चार डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। यह 65W इनपुट पर चार्ज होता है और 90 मिनट के अंदर फुल चार्ज हो सकता है। इसके अलावा इसमें FCC, UL, TÜV, और RoHS जैसे सर्टिफिकेशंस भी दिए गए हैं। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज14.20-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1964x3024 पिक्सल
प्रोसेसरApple M5
रैम16 जीबी
ओएसmacOS
एसएसडी512GB
वज़न1.55 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »