• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vodafone Idea ने बढ़ाया 5G का दायरा, दक्षिण भारत के इन तीन नए शहरों में यूजर्स को सौगात!

Vodafone Idea ने बढ़ाया 5G का दायरा, दक्षिण भारत के इन तीन नए शहरों में यूजर्स को सौगात!

हाल ही में कंपनी ने चेन्नई, पुडुचेरी, तिरुचिरापल्ली, और सेलम में 5G नेटवर्क को एक्सपेंड किया था।

Vodafone Idea ने बढ़ाया 5G का दायरा, दक्षिण भारत के इन तीन नए शहरों में यूजर्स को सौगात!

वोडाफोन आइडिया ने अपने 5G नेटवर्क को तमिलनाडू के तीन नए शहरों में लॉन्च कर दिया है।

ख़ास बातें
  • इन शहरों में वोडाफोन के यूजर्स को अब सुरफास्ट इंटरनेट का लाभ मिलेगा।
  • निवासियों, व्यापारियों और यात्रियों को खास लाभ मिलने की उम्मीद।
  • कोयम्बटूर और तिरुपुर को औद्योगिक केंद्र के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन

Vodafone Idea (Vi) ने अपने 5G नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने कई नए शहरों में 5G नेटवर्क सर्विसेज को शुरू किया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से जानकारी साझा करते हुए कहा कि वोडाफोन आइडिया का सुपरफास्ट 5G अब तमिलनाडू के के तीन नए और बड़े शहरों में उपलब्ध हो गया है। दक्षिणी भारत में कंपनी का यह नेटवर्क विस्तार अहम भूमिका निभाने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से, तमिलनाडू के और किन शहरों में फैल चुका है Vi का 5G नेटवर्क। 

भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने अपने 5G नेटवर्क को तमिलनाडू के तीन नए शहरों में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर 5G विस्तार की जानकारी दी। इसमें कोयम्बटूर, तिरुपुर, वैलोर शामिल किए गए हैं। तीनों ही प्रदेश के बड़े शहरों में आते हैं। हाल ही में कंपनी ने चेन्नई, पुडुचेरी, तिरुचिरापल्ली, और सेलम में 5G नेटवर्क को एक्सपेंड किया था। Vi प्रेस रिलीज के अनुसार, कंपनी की यह 5G तैनाती उन शहरों में पहले की जा रही है जिनमें डेटा उपभोग ज्यादा होता है। 

कोयम्बटूर और तिरुपुर को औद्योगिक केंद्र के रूप में जाना जाता है। वहीं, वैलोर को हेल्थकेयर और एजुकेशन में अग्रणी गिना जाता है। ऐसे में इन शहरों में वोडाफोन के यूजर्स को अब सुरफास्ट इंटरनेट का लाभ कंपनी ने उपलब्ध करवाया है। कंपनी का कहना है कि वोडाफोन का फास्ट इंटरनेट यहां के यूजर्स को यह रोजमर्रा की जिंदगी में नई रफ्तार देगा। 5G नेटवर्क एक्सपेंशन से यहां के निवासियों, व्यापारियों और यात्रियों को खास लाभ मिलने वाला है। 

लॉन्च के मौके पर कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि 5G की यहां तैनाती से क्षेत्र को कनेक्टिविटी में वृद्धि प्राप्त होगी। साथ ही असीमित नेटवर्क अनुभव यहां मिलेगा। खासतौर पर अधिक जन-घनत्व वाले इलाकों में यह लाभकारी होगा। उम्मीद जताई गई है कि इस पहल से तीनों शहरों में तेज़ डेटा स्पीड तक पहुँच बेहतर होगी, और बढ़ते डिजिटल इस्तेमाल को सपोर्ट भी मिलेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »