ये 40dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं।
Photo Credit: JD.com
Lenovo Yoga ईयरबड्स में 12.2mm के डाइनमिक ड्राइवर्स लगे हैं।
Lenovo Yoga ईयरबड्स कंपनी के लेटेस्ट ईयरबड्स हैं जो धांसू फीचर्स के साथ आते हैं। ईयरबड्स में 12.2mm के डाइनमिक ड्राइवर्स लगे हैं। ये 40dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। प्रत्येक ईयरबड में वॉइस और वीडियो कॉल के लिए तीन माइक्रोफोन मौजूद हैं। Lenovo Yoga ईयरबड्स में IPX4 रेटिंग मिलती है। सेटिंग्स, ANC मोड और टच कंट्रोल को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। ईयरबड्स बिना ANC मोड ऑन किए 7 घंटे चल सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल टाइम 36 घंटे हो जाता है। इनमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है। यानी एक समय पर दो डिवाइसेज से ये कनेक्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Lenovo Yoga ईयरबड्स को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत 599 युआन (लगभग 8,500 रुपये) है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। इन्हें JD.com कंपनी ने सीमित समय के लिए लॉन्च डिस्काउंट ऑफर भी दिया है।
Lenovo Yoga ईयरबड्स में 12.2mm के डाइनमिक ड्राइवर्स लगे हैं। ये 40dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें वॉइस और वीडियो कॉल के लिए तीन-तीन माइक्रोफोन मौजूद हैं। ये माइक्रोफोन प्रत्येक ईयरबड में दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि ईयरबड्स में एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन भी दिया गया है। डिजाइन देखें तो ये सिम्पल डिजाइन में आते हैं। केस गोलाकार है और पेबल डिजाइन में आता है। ये वजन में हल्के हैं और प्रत्येक ईयरबड 4.7 ग्राम का है।
Lenovo Yoga ईयरबड्स में IPX4 रेटिंग मिलती है जिससे ये वाटर रसिस्टेंट हो जाते हैं। यानी हल्की बरसात और पानी के छीटों, व पसीने में ये आसानी से खराब नहीं होते हैं। इनमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है। यानी एक समय पर दो डिवाइसेज से ये कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें टैप कंट्रोल फीचर है। सेटिंग्स, ANC मोड और टच कंट्रोल को कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो ईयरबड्स में 36 घंटे तक बैटरीबैकअप मिल जाता है। ईयरबड्स बिना ANC मोड ऑन किए 7 घंटे चल सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल टाइम 36 घंटे हो जाता है। वहीं, अगर ANC मोड ऑन किया जाता है तो ये 4.5 घंटे चल सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे चल सकते हैं। इनमें क्विक चार्जिंग सपोर्ट भी है। 10 मिनट के चार्ज में ये 2 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इन्हें फुल चार्ज होने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?