बैंकरप्ट क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर को नहीं मिली जमानत, अमेरिका प्रत्यर्पण की तैयारी

FTX ने पिछले महीने बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया था। एक्सचेंज ने कस्टमर्स के फंड में कथित तौर पर गड़बड़ी की थी

बैंकरप्ट क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर को नहीं मिली जमानत, अमेरिका प्रत्यर्पण की तैयारी

FTX ने पिछले महीने बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया था

ख़ास बातें
  • एक्सचेंज ने कस्टमर्स के फंड में कथित तौर पर गड़बड़ी की थी
  • FTX का हेडक्वॉर्टर बहामास में है
  • इससे पहले भी कुछ क्रिप्टो फर्मों में फंड की गड़बड़ी के मामले हुए हैं
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried को बहामास में जमानत नहीं मिली है। इससे उनके अमेरिका में प्रत्यर्पित किए जाने को लेकर सहमति देने की संभावना बढ़ गई है। FTX ने पिछले महीने बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया था। एक्सचेंज ने कस्टमर्स के फंड में कथित तौर पर गड़बड़ी की थी। 

अमेरिका में Sam पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। बहामास की कोर्ट में एक जज ने उन्हें 8 फरवरी तक हिरासत में रखने का आदेश दिया। इससे पहले Sam के वकील ने कहा कि उनके मुव्वकिल ने प्रत्यर्पण की कार्यवाही के अपने अधिकार को नहीं छोड़ा है। प्रत्यर्पण के मामलों में पैरवी कर चुके एक अमेरिकी वकील David Haas ने बताया, "प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में एक वर्ष या इससे अधिक लग सकता है। आमतौर पर लोग विदेश में किसी जेल में नहीं रहना चाहते।" इस बारे में Sam के वकील की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

Sam को अमेरिकी सरकार के निवेदन पर सोमवार को बहामास में गिरफ्तार किया गया था। पिछले महीने एक्सचेंज के बैंकरप्ट होने के बाद अमेरिका और बहामास में अथॉरिटीज ने Sam के खिलाफ जांच शुरू की थी। दूसरे सबसे बड़े इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने फंड की कमी होने के बाद पिछले महीने की शुरुआत में बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया था। बहामास के अटॉर्नी जनरल Ryan Pinder ने बताया कि Sam के खिलाफ आरोपों की जानकारी मिलने और अमेरिका की अथॉरिटीज के औपचारिक निवेदन देने के बाद उन्हें प्रत्यर्पित किया जाएगा। FTX का हेडक्वॉर्टर बहामास में है और इसके बैंकरप्ट होने के बाद से Sam ने बहामास को ही ठिकाना बनाया था।  

अमेरिका के रईस व्यक्तियों में शामिल Sam की अनुमानित नेटवर्थ 30 अरब डॉलर से अधिक की है। एक्सचेंज के लिए मुश्किलों की शुरुआत पिछले महीने हुई थी जब इसकी बैलेंस शीट पर सवाल उठे थे। इसके बाद एक्सचेंज के कस्टमर्स ने इससे अरबों डॉलर निकालने की कोशिश की थी लेकिन इनमें से अधिकतर अपनी रकम नहीं हासिल कर सके थे। Sam ने गोपनीय तरीके से कस्टमर्स के लगभग 10 अरब डॉलर को अपनी ट्रेडिंग फर्म Alameda Research में ट्रांसफर किया था। इस फंड का बड़ा हिस्सा गायब हो चुका है। इससे पहले भी कुछ क्रिप्टो फर्मों में कस्टमर्स के फंड की गड़बड़ी के मामले हो चुके हैं। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »