दिवालिया हो चुके क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried हुए गिरफ्तार

पिछले महीने इस एक्सचेंज के बैंकरप्ट होने के बाद अमेरिका और बहामास में अथॉरिटीज ने Sam के खिलाफ जांच शुरू की थी

दिवालिया हो चुके क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried हुए गिरफ्तार

अमेरिका के रईस व्यक्तियों में शामिल Sam की अनुमानित नेटवर्थ 30 अरब डॉलर से अधिक की है

ख़ास बातें
  • अमेरिका में Sam के खिलाफ आपराधिक आरोप लगे हैं
  • FTX का हेडक्वॉर्टर बहामास में है
  • एक्सचेंज के लिए मुश्किलों की शुरुआत पिछले महीने हुई थी
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में बैंकरप्ट होने वाले बड़े एक्सचेंजों में शामिल FTX के पूर्व CEO, Sam Bankman Fried को अमेरिकी सरकार के निवेदन पर सोमवार को बहामास में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका में Sam के खिलाफ आपराधिक आरोप लगे हैं। पिछले महीने इस एक्सचेंज के बैंकरप्ट होने के बाद अमेरिका और बहामास में अथॉरिटीज ने Sam के खिलाफ जांच शुरू की थी। 

दूसरे सबसे बड़े इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने फंड की कमी होने के बाद पिछले महीने की शुरुआत में बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया था। बहामास के अटॉर्नी जनरल Ryan Pinder ने बताया कि Sam के खिलाफ आरोपों की जानकारी मिलने और अमेरिका की अथॉरिटीज के औपचारिक निवेदन देने के बाद उन्हें प्रत्यर्पित किया जाएगा। FTX का हेडक्वॉर्टर बहामास में है और इसके बैंकरप्ट होने के बाद से Sam ने बहामास को ही ठिकाना बनाया था। इस बारे में उनके प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी नहीं की। उनके पास अपने प्रत्यर्पण का विरोध करने का अधिकार है। इससे प्रत्यर्पण में देरी हो सकती है। 

Sam की गिरफ्तारी  उनके अमेरिका में फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी के सामने निर्धारित पेशी से एक दिन पहले हुई है। अमेरिका के रईस व्यक्तियों में शामिल Sam की अनुमानित नेटवर्थ 30 अरब डॉलर से अधिक की है। एक्सचेंज के लिए मुश्किलों की शुरुआत पिछले महीने हुई थी जब इसकी बैलेंस शीट पर सवाल उठे थे। इसके बाद एक्सचेंज के कस्टमर्स ने इससे अरबों डॉलर निकालने की कोशिश की थी लेकिन इनमें से अधिकतर अपनी रकम नहीं हासिल कर सके थे।  

FTX के फाउंडर Sam ने गोपनीय तरीके से कस्टमर्स के लगभग 10 अरब डॉलर को अपनी ट्रेडिंग फर्म Alameda Research में ट्रांसफर किया था। इस फंड का बड़ा हिस्सा गायब हो चुका है। गायब हुआ फंड लगभग 1.7 अरब डॉलर 2 अरब डॉलर के बीच है। इस गड़बड़ी का तब पता चला था जब Sam ने अन्य सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को रिकॉर्ड्स दिखाए थे। इसके बाद बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance ने इसे खरीदने की पहल की थी लेकिन बाद में वह पीछे हट गया था। FTX के बैंकरप्ट होने की रिपोर्ट के बाद मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन सहित क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी। FTX के लिए समस्या की शुरुआत Alameda Research को हुए भारी नुकसान से हुई थी। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  2. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  3. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  4. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  6. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  7. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  10. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »