बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, 54,300 डॉलर हुआ प्राइस

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का बड़ा कारण पिछले एक दिन में दो लाख से अधिक ट्रेडर्स का 67.9 करोड़ डॉलर से अधिक की पोजिशंस को लिक्विडेट करना है

बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, 54,300 डॉलर हुआ प्राइस

Ether का प्राइस भी घटा है

ख़ास बातें
  • भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन 60,817 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • Polygon, Litecoin, Stellar और Polkadot के प्राइस भी घटे हैं
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को आठ प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट थी। इसका प्राइस CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 54,300 डॉलर का था। भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन 60,817 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। 

Ether का प्राइस भी गिरा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह 2,887 डॉलर के साथ तीन महीने के निचले स्तर पर था। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,234 डॉलर का था। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का बड़ा कारण पिछले एक दिन में दो लाख से अधिक ट्रेडर्स का 67.9 करोड़ डॉलर से अधिक की पोजिशंस को लिक्विडेट करना है। लिक्विडेशन से मतलब मार्केट में ट्रेडर की पोजिशन को ऐसी स्थिति में क्लोज करना होता है जब ट्रेडर का मार्जिन एकाउंट उसकी ओपन पोजिशंस को सपोर्ट नहीं करता। यह तब होता है कि जब ट्रेडर के पास बैलेंस को मेंटेन करने के लिए पर्याप्त मार्जिन नहीं होता। 

Polygon, Litecoin, Stellar और Polkadot के प्राइस भी घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8.32 प्रतिशत गिरकर लगभग 1.99 लाख करोड़ डॉलर पर था। क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में बिकवाली से इसके प्राइस में गिरावट हुई है। इससे क्रिप्टो मार्केट को झटका लगा है। कुछ क्रिप्टोकरेंसी के प्राइसेज 20 प्रतिशत तक घटे हैं।" 

पिछले महीने के अंत में बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले बिटकॉइन पर लगाए गए बैन को हटा दिया था। इसका उद्देश्य देश की इकोनॉमी को संतुलित बनाना और पेमेंट सिस्टम्स का मॉडर्नाइज करना है। लैटिन अमेरिका में बोलिविया क्रिप्टो के पक्ष में कदम उठाने वाला पहला देश बन गया है। हालांकि, इसके सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी का दर्जा नहीं दिया है। बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बैंकों को क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति भी दी है। Banco Central de Bolilvia ने बताया था कि वह बिटकॉइन पेमेंट्स सहित क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट्स पर लगाए गए बैन को वापस ले रहा है। इस देश में 2029 तक कर्ज 21 अरब डॉलर से अधिक बढ़ने का अनुमान है। Banco Central de Bolilvia ने बैंकों को स्वीकृति इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स का इस्तेमाल करने और क्रिप्टो पेमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति देने का फैसला किया है। इसने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी के तौर पर मान्यता नहीं दी है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »