बिटकॉइन में जोरदार तेजी, एक दिन में प्राइस 900 डॉलर से ज्यादा बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी उछाल था। इसका प्राइस बढ़कर लगभग 2,048 डॉलर पर था

बिटकॉइन में जोरदार तेजी, एक दिन में प्राइस 900 डॉलर से ज्यादा बढ़ा

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.43 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि बिटकॉइन 57,000 डॉलर तक पहुंच सकता है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी उछाल था
  • क्रिप्टो मार्केट में तेजी के संकेत हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को 2.06 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 37,935 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन के प्राइस में लगभग 901 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि यह जल्द ही 57,000 डॉलर तक पहुंच सकता है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी उछाल था। इसका प्राइस लगभग 2,048 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Ripple, Solana, Cardano, Tron, Chainlink, Polygon और Litecoin के प्राइसेज बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.43 लाख करोड़ डॉलर पर था।

CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन पिछले कुछ वर्षों में वोलैटिलिटी के सबसे निचले लेवल पर पहुंच रहा है। बिटकॉइन के होल्डर्स इसे बेचने से बच रहे हैं और बायर्स को सप्लाई की कमी से जुझना पड़ रहा है। Standard Chartered ने इसके अगले वर्ष के अंत तक एक लाख डॉलर तक पहुंचने के अपने टारगेट को बरकरार रखा है। बिटकॉइन और इथर के लिए जल्द ही स्पॉट ETF की स्वीकृति मिल सकती है।" हालांकि, पिछले सप्ताह बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा है। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। 

बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। हालांकि, RBI की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की भी मांग की गई थी। RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई वैल्यू नहीं जुड़ी और इस वजह से इन पर बैन लगाया जाना चाहिए। कुछ देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »