Bitcoin में लौटी तेजी, प्राइस हुआ 42,600 डॉलर से ज्यादा

Ether का प्राइस 3.67 प्रतिशत बढ़कर 2,248 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में लगभग 82 डॉलर की तेजी आई है

Bitcoin में लौटी तेजी, प्राइस हुआ 42,600 डॉलर से ज्यादा

Ether का प्राइस 3.67 प्रतिशत बढ़कर 2,248 डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस पिछले एक दिन में लगभग 1,813 डॉलर बढ़ा है
  • इस सप्ताह बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट के बाद इसमें रिकवरी हुई है
  • कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को 4.22 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 42,680 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इस सप्ताह बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट के बाद इसमें रिकवरी हुई है। पिछले एक दिन में बिटकॉइन लगभग 1,813 डॉलर बढ़ा है। इस महीने इसमें आठ प्रतिशत और इस वर्ष लगभग 148 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। 

Ether का प्राइस 3.67 प्रतिशत बढ़कर 2,248 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में लगभग 82 डॉलर की तेजी आई है। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Ripple, Solana, Cardano, Polkadot, Tron, Polygon, Chainlink, Litecoin और Stellar के प्राइसेज में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक दिन में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 4.23 प्रतिशत बढ़कर 1.6 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन का प्राइस इस सप्ताह की शुरुआत में भारी गिरावट के बाद लगभग पांच प्रतिशत बढ़ा है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट में कमी होने का संकेत मिलने से क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई है।" इस बारे में CoinDCX की रिसर्च टीम ने कहा, "अमेरिका में मंथली CPI में बदलाव नहीं होने को सकारात्मक माना जा रहा है। इससे बिटकॉइन और इथर के प्राइस बढ़े हैं।" 

पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना भी लगा था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी। इसके साथ ही इनवेस्टर्स का इस मार्केट पर भरोसा भी बढ़ेगा। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »