Bitcoin में भारी गिरावट से क्रिप्टो मार्केट को झटका, कुछ सप्ताह में 1.2 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान

हाल ही में बिटकॉइन का प्राइस सात महीने के निचले लेवल पर चला गया था। हालांकि, इसके बाद से इसमें कुछ रिकवरी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 18:17 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में बिटकॉइन का प्राइस सात महीने के निचले लेवल पर चला गया था
  • पिछले महीने बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई लेवल बनाया था
  • कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी बड़ी गिरावट हुई है

क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 3.15 लाख करोड़ डॉलर रह गया है

पिछले कुछ सप्ताह में क्रिप्टो मार्केट पर बिकवाली का बड़ा असर हुआ है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 30 प्रतिशत टूटा है। पिछले महीने बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई लेवल बनाया था। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस गिरकर लगभग 91,300 डॉलर पर है। 

हाल ही में बिटकॉइन का प्राइस सात महीने के निचले लेवल पर चला गया था। हालांकि, इसके बाद से इसमें कुछ रिकवरी हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह सप्ताह में इंटरनेशनल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की वैल्यू लगभग एक-चौथाई घटी है। पिछले महीने की शुरुआत में यह लगभग 4.4 लाख करोड़ डॉलर से लगभग 1.2 लाख करोड़ डॉलर घट गई है। क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 3.15 लाख करोड़ डॉलर रह गया है। इसका बड़ा कारण बिटकॉइन में भारी गिरावट है। मौजूदा वर्ष में इस मार्केट का पूरा प्रॉफिट लगभग समाप्त हो गया है। 

Advertisement

हालांकि, कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी बड़ी गिरावट हुई है। Ethereum ने अगस्त में लगभग 4,956 डॉलर का हाई बनाया था। इसका प्राइस घटकर लगभग 3,100 डॉलर हो गया है। पिछले एक महीने में Ethereum में 20 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अलावा Solana का प्राइस भी टूटा है। हाल ही में Solana ने लगभग 200 डॉलर का हाई छुआ था। इसका प्राइस घटकर लगभग 140 डॉलर रह गया है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट का बड़ा कारण पिछले महीने अमेरिकी प्रेसिडेंट  Donald Trump की चीन से इम्पोर्ट पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की घोषणा था। इसके बाद से बिटकॉइन सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज में भारी बिकवाली हुई है। ट्रेडर्स यह अटकल लगा रहे हैं कि क्या यह गिरावट क्रिप्टो मार्केट में चार वर्ष की मंदी के एक और साइकल की शुरुआत है। अगर ऐसा होता है तो इस मार्केट में बिकवाली का दौर लंबा खिंच सकता है। इससे बिटकॉइन में भी गिरावट भी बढ़ने की आशंका है। 

इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से की जा रही बिकवाली से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट बढ़ी है। पिछले एक महीने में आठ लाख से अधिक बिटकॉइन की बिकवाली हुई है। इसका असर भी इस क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस पर पड़ रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए थे। हालांकि, इस ऑर्डर में यह स्पष्ट है कि इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.