भूटान का बड़ा फैसला, क्रिप्टो में पेमेंट कर सकेंगे टूरिस्ट्स

इसके लिए भूटान के पहली पूरी तरह डिजिटल बैंक - DK Bank और इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने टाई-अप किया है

भूटान का बड़ा फैसला, क्रिप्टो में पेमेंट कर सकेंगे टूरिस्ट्स

पिछले वर्ष बिटकॉइन का रिजर्व रखने वाले देशों में भूटान चौथे स्थान पर था

ख़ास बातें
  • भूटान ने पर्यटकों के लिए क्रिप्टो पेमेंट सिस्टम को लॉन्च किया है
  • इसमें Bitcoin सहित 100 से अधिक क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार किया जाएगा
  • पिछले वर्ष बिटकॉइन का रिजर्व रखने वाले देशों में भूटान चौथे स्थान पर था
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। कुछ देशों ने क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है। इन देशों की सूची में भूटान भी शामिल हो गया है। भूटान ने क्रिप्टो पेमेंट सिस्टम को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके लिए बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance के साथ टाई-अप किया गया है। 

भूटान के इस फैसले का उद्देश्य पर्यटकों को करेंसी एक्सचेंज रेट्स और इंटरनेशनल कार्ड्स की कम उपलब्धता जैसी उलझनों से बचाना और पेमेंट्स का आसान जरिया उपलब्ध कराना है। भूटान की इकोनॉमी में पर्यटन से मिलने वाली आमदनी की बड़ी हिस्सेदारी है। भारत के इस पड़ोसी देश की यात्रा पर जाने वाले पर्यटन फ्लाइट टिकट्स, होटल, पर्यटन स्थलों की सैर और शॉपिंग के लिए क्रिप्टो में पेमेंट्स कर सकेंगे। इसके लिए भूटान के पहली पूरी तरह डिजिटल बैंक - DK Bank और Binance ने टाई-अप किया है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए पर्यटकों को Binance के ऐप पर साइन-इन करना होगा। 

इस सिस्टम के तहत, DK Bank की ओर से क्रिप्टो से सामान्य करेंसी में कन्वर्जन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin सहित 100 से अधिक क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को स्वीकार किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में भूटान की सरकार ने बड़ी संख्या में बिटकॉइन और Ethereum की होल्डिंग की है। बिटकॉइन का सबसे बड़ा होल्डर अमेरिका है। पिछले वर्ष की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पास 2,13,240 से अधिक बिटकॉइन हैं। इसके बाद चीन लगभग 1,90,000 बिटकॉइन के साथ है। इस लिस्ट में ब्रिटेन (लगभग 61,000 बिटकॉइन ) तीसरे स्थान है। पिछले वर्ष बिटकॉइन का रिजर्व रखने वाले देशों में भूटान चौथे स्थान पर था। हालांकि, इस सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता देने वाले पहले देश El Salvador के पास बिटकॉइन की संख्या काफी कम है। 

हालांकि, भूटान के पास मौजूद बिटकॉइन अथॉरिटीज की ओर से जब्त की गई क्रिप्टोकरेंसीज से नहीं जुड़े हैं। भूटान सरकार की इनवेस्टमेंट यूनिट Druk Holding ने बिटकॉइन की माइनिंग करने के जरिए इस क्रिप्टोकरेंसी को हासिल किया है। भूटान ने हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट्स से मिलने वाली इलेक्ट्रिसिटी के इस्तेमाल से चार साइट्स पर बिटकॉइन की माइनिंग की कोशिशें बढ़ाई हैं। भूटान में क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग सर्विसेज से जुड़ी फर्म Bitdeer Technologies ने माइनिंग डेटा सेंटर भी शुरू किया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »