बिटकॉइन ने पकड़ी रफ्तार, फरवरी के बाद पहली बार प्राइस एक लाख डॉलर से पार

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 13.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,045 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

बिटकॉइन ने पकड़ी रफ्तार, फरवरी के बाद पहली बार प्राइस एक लाख डॉलर से पार

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 13.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 4.50 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,01,160 डॉलर पर था
  • इस वर्ष की शुरुआत में बिटकॉइन ने 1,09,200 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 13.40 प्रतिशत की तेजी थी
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने फरवरी के बाद से पहली बार एक लाख डॉलर के लेवल को पार किया है। अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump की ब्रिटेन के साथ ट्रेड एग्रीमेंट करने की घोषणा से बिटकॉइन में गुरुवार को जोरदार तेजी आई है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 4.50 प्रतिशत की तेजी के साथ लगभग 1,01,160 डॉलर पर था। इस वर्ष की शुरुआत में बिटकॉइन ने 1,09,200 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के एक लाख डॉलर के लेवल को पार करन के बाद इसमें शॉर्ट-टर्म में तेजी बरकरार रह सकती है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 13.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,045 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana और BNB जैसी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में भी तेजी थी। 

अमेरिका के साथ हुए ट्रेड एग्रीमेंट के तहत ब्रिटेन ने एग्रीकल्चरल, केमिकल, एनर्जी और इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट पर रुकावटें कम करने और अमेरिका के गुड्स के लिए कस्टम्स के प्रोसेस को आसान बनाने की सहमति दी है। अमेरिका की कुछ अन्य देशों के साथ भी जल्द ट्रेड डील्स हो सकती हैं। ट्रंप ने प्रेसिडेंट का कार्यभार संभालने के बाद चीन सहित बहुत से देशों से इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाया था। 

हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिकी सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को बुक करते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया था। भारत में केंद्र सरकार का क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रवैया सख्त रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिटकॉइन को लेकर आशंका जताई है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला कारोबार की तरह बताया था। इसके साथ ही कोर्ट ने वर्चुअल करेंसीज के रेगुलेशन को लेकर स्थिति को स्पष्ट नहीं करने पर केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई थी। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »