डिजिटल येन की टेस्टिंग में सतर्कता बरतेगा Bank of Japan

CBDC पर अपनी रिसर्च में जापान यह पक्का करना चाहता है कि यह देश के फाइनेंशियल और इकोनॉमिक इंफ्रास्ट्रक्चर में फिट हो सके

डिजिटल येन की टेस्टिंग में सतर्कता बरतेगा Bank of Japan

डिजिटल येन को लॉन्च करने का फैसला अगले कुछ वर्षों में किए जाने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • इस महीने BoJ ने डिजिटल येन पर रिसर्च के दूसरे दौर में प्रवेश किया है
  • चीन ने विंटर ओलंपिक्स के दौरान अपने डिजिटल युआन का परीक्षण किया था
  • हाल के दिनों में कुछ देशों ने CBDC की योजना पर काम शुरू किया है
विज्ञापन
बैंक ऑफ जापान (BoJ) ने अपनी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) लॉन्च करने में सतर्कता बरतने का फैसला किया है। इस CBDC को डिजिटल येन कहा जा रहा है। डिजिटल येन को लॉन्च करने का फैसला अगले कुछ वर्षों में किए जाने की उम्मीद है। CBDC पर अपनी रिसर्च में जापान यह पक्का करना चाहता है कि यह देश के फाइनेंशियल और इकोनॉमिक इंफ्रास्ट्रक्चर में फिट हो सके।  

इस महीने BoJ ने डिजिटल येन पर रिसर्च के दूसरे दौर में प्रवेश किया है। BoJ में पेमेंट्स डिपार्टमेंट के प्रमुख Kazushige Kamiyama ने कहा कि CBDC के लिए जल्द ही एक परीक्षण शुरू किया जाएगा। CryptoPotato की रिपोर्ट में Kamiyama के हवाले से बताया गया है कि उभरती हुई इकोनॉमी वाले देश CBDC को जल्द लॉन्च कर सकते हैं क्योंकि इससे उन्हें फाइनेंशियल नेटवर्क में कमजोरी से निपटने में मदद मिलेगी। स्वीडन भी CBDC को लेकर टेक्नोलॉजी से जुड़ी एक रिसर्च कर रहा है। जापान की तरह स्वीडन ने भी  CBDC को लॉन्च करने के बारे में फैसला नहीं किया है। 

इस वर्ष की शुरुआत में चीन ने विंटर ओलंपिक्स के दौरान अपने डिजिटल युआन का परीक्षण किया था। CBDC को सेंट्रल बैंक रेगुलेट करते हैं और यह क्रिप्टोकरेंसी की तरह होती है। इसे एक ब्लॉकचेन नेटवर्क पर बनाया जाता है। इससे ट्रांजैक्शंस सेंट्रलाइज्ड होती हैं और उनका पता लगाया जा सकता है। क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी ट्रांजैक्शंस डीसेंट्रलाइज्ड होती हैं। 

हाल के दिनों में कुछ देशों ने CBDC लॉन्च करने की योजना पर काम शुरू किया है। क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी नहीं होती और अन्य रिस्क नहीं होते। अमेरिका में फेडरल रिजर्व CBDC लॉन्च करने की संभावना तलाश रहा है। रूस ने डिजिटल रूबल कही जाने वाली अपनी CBDC की टेस्टिंग शुरू कर दी है। कैरिबियन देश जमैका की डिजिटल करंसी Jam-Dex जल्द लॉन्च हो रही है और इसके शुरुआती एक लाख यूजर्स को अतिरिक्त 16 डॉलर का फायदा मिलेगा। जमैका की सरकार ने इस डिजिटल करेंसी की लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इंसेंटिव देने की स्ट्रैटेजी बनाई है। इसकी टेस्टिंग पिछले वर्ष पूरी की गई थी। जमैका के सभी लोगों के पास एक वॉलेट प्रोवाइडर या बैंक के जरिए Jam-Dex तक पहुंच होगी। बैंक एकाउंट रखने वाले जमैका के सभी लोग ऑटोमैटिक तरीके से Jam-Dex डिजिटल वॉलेट प्राप्त कर सकेंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Japan, CBDC, Blockchain, Research, Technology, Digital, Transactions

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »