हजारों बिटकॉइन बेचने का फैसला करने वाले बाइडन को ट्रंप ने कहा 'बेवकूफ'

हाल ही में ट्रंप ने ने क्रिप्टोकरेंसीज का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा की थी। इसमें Bitcoin, Ether, Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज शामिल होंगी

हजारों बिटकॉइन बेचने का फैसला करने वाले बाइडन को ट्रंप ने कहा 'बेवकूफ'

अमेरिका की नई सरकार ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने का फैसला किया था

ख़ास बातें
  • हाल ही में ट्रंप ने ने क्रिप्टोकरेंसीज का रिजर्व बनाने की घोषणा की थी
  • इसमें Bitcoin, Ether, Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज शामिल होंगी
  • पिछले कुछ वर्षों में यह सेगमेंट तेजी से बढ़ा है
विज्ञापन
अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने कहा है कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला "बेवकूफी" वाला था। ट्रंप का कहना था कि उनकी सरकार क्रिप्टो सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को समाप्त करने के लिए कार्य कर रही है। 

व्हाइट हाउस में पहले क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने बताया, "पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी सरकार ने बेवकूफी वाले तरीके से हजारों बिटकॉइन बेचे हैं जिनकी वैल्यू अरबों डॉलर की थी। यह बाइडेन सरकार के दौरान हुआ है।" इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि चुनाव से कुछ महीने पहले बाइडेन ने क्रिप्टो का पक्ष लेना शुरू कर दिया था क्योंकि उन्होंने पता चला था कि कितनी बड़ी संख्या में लोग इसे पसंद कर रहे हैं। हालांकि, यह बाइडेन के लिए कारगर नहीं हुआ। 

ट्रंप का कहना था कि अमेरिका को उनकी सरकार क्रिप्टो की राजधानी बनाने जा रही है। उन्होंने बताया, "पिछले वर्ष मैंने वादा किया था कि दुनिया में अमेरिका को बिटकॉइन की सुपरपावर और क्रिप्टो की राजधानी बनाया जाएगा। हम इस वादे को पूरा करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं।" इस समिट में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी कई कंपनियों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स, ट्रंप सरकार के अधिकारी और सांसद हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने ने क्रिप्टोकरेंसीज का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा की थी। इसमें Bitcoin, Ether, Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज शामिल होंगी। 

इसका उद्देश्य क्रिप्टो मार्केट को बढ़ावा देना है। इससे पहले ट्रंप ने डिजिटल एसेट्स से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर को साइन किया था। ट्रंप ने कहा था, "अमेरिका के क्रिप्टो रिजर्व से पूर्व की बाइडेन सरकार के वर्षों के भष्ट हमलों के बाद इस सेगमेंट को बढ़ावा मिलेगा।" इसके साथ ही ट्रंप ने दो बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज Bitcoin और Ether के लिए अपने समर्थन को भी दोहराया था। उन्होंने कहा था कि ये दोनों क्रिप्टोकरेंसीज निश्चित तौर पर इस रिजर्व का प्रमुख हिस्सा होंगी। इससे पहले अमेरिका की नई सरकार ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने का फैसला किया था। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया था कि क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स को बनाा गया है। अमेरिका की पिछली सरकार ने क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों के खिलाफ रूल्स के उल्लंघन का आरोप लगाकर कार्रवाई की थी। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »