WhatsApp के डेस्कटॉप वर्ज़न पर हो सकता है यह अहम बदलाव

खबर आई है कि व्हाट्सऐप के इस वर्ज़न पर जिफ सर्च वाले बटन की जगह बदल जाएगी। फिलहाल, इस फीचर में बदलाव पर काम चल रहा है।

WhatsApp के डेस्कटॉप वर्ज़न पर हो सकता है यह अहम बदलाव
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप के स्टीकर्स फीचर को डेस्कटॉप वर्ज़न पर भी लाया जाएगा।
  • जिफ कैटेगरी को भी सर्च बटन में जोड़ा जाएगा
  • व्हाट्सऐप के वेब वर्ज़न पर जिफ सर्च वाले बटन की जगह बदल जाएगी
विज्ञापन
WhatsApp के डेस्कटॉप वर्ज़न से पहले भी यूज़र GIF भेज पाते थे। लेकिन अब खबर आई है कि व्हाट्सऐप के इस वर्ज़न पर जिफ सर्च वाले बटन की जगह बदल जाएगी। फिलहाल, इस फीचर में बदलाव पर काम चल रहा है। जानकारी मिली है कि अब व्हाट्सऐप वेब में इमोजी बटन के दाहिने तरफ जिफ सर्च करने वाला बटन आ जाएगा। बता दें कि ये दोनों ही बटन सेंड मैसेज की बायीं तरफ मौज़ूद रहेंगे। इसके अलावा जिफ कैटेगरी को भी सर्च बटन में जोड़ा जाएगा। वहीं, व्हाट्सऐप के स्टीकर्स फीचर को डेस्कटॉप वर्ज़न पर भी लाया जाएगा।

व्हाट्सऐप से जुड़ी जानकारियों पर पैनी नज़र रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दावा किया है कि व्हाट्सऐप वेब पर जिफ सर्च बटन की जगह बदलने वाली है, जैसा कि नीचे दी गई तस्वीर में आप देख सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर टेनोर और जीफी की मदद से जिफ ढूंढ पाएंगे। लेकिन भविष्य में जिफ कैटेगरी को भी जोड़ा जाएगा।

whatsapp

मई 2018 में फेसबुक एफ 8 डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में सीईओ मार्क जकरबर्ग ने घोषणा की थी कि जल्द ही व्हाट्सऐप पर स्टीकर्स आ जाएंगे। जून 2018 में आई रिपोर्ट में स्टीकर्स को स्पॉट किया गया जिसमें खुशी, दुख, लव जैसे भावों को जाहिर करने वाले कई स्टीकर दिखाई दिए थे। WABetaInfo ने कहा कि यही स्टीकर जल्द व्हॉट्सऐप वेब पर भी यूजर के लिए आ जाएंगे।

अगर आप व्हाट्सऐप वेब इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने कंप्यूटर ब्राउजर पर web.whatsapp.com खोलें। इसके बाद अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप ओपन कर ऊपर दाहिने हाथ पर दिखाई दे रहे तीन डॉट पर क्लिक करें। यहां आपको WhatsApp Web ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद स्मार्टफोन को कंप्यूटर पर नज़र आ रहे कोड के सामने ले जाकर स्कैन करें। गौर करने वाली बात है कि अगर आपका स्मार्टफोन इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होगा तो व्हाट्सऐप वेब काम करना बंद कर देगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp Web, WhatsApp Web GIF, WhatsApp

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »