Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में Samsung Galaxy Z Fold 8 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Z Fold 8 5G में 7.6 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X इंटरनल डिस्प्ले है।
आज से Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, टीवी, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और अन्य एक्सेसरीज पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप Samsung Galaxy Z Fold 8 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो दिवाली सेल में जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। इस दौरान 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन पर ₹16,000 तक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर शामिल है। आइए Galaxy Z Fold 8 5G पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 8 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹1,74,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन इस साल जुलाई में ₹1,79,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹11,000 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,63,999 हो जाएगी। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से लगभग ₹16,000 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 5G में 7.6 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X इंटरनल डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1848x2448 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं 5.5 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1972x1248 पिक्सल, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 10:16 आस्पेक्ट रेशियो है। Galaxy Z Fold 8 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy Z Fold 8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 10 मेगापिक्सल का इनर डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस फोन में 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!