Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Motorola Edge 60 Neo की यह जगह लेगा

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Neo में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
  • पिछले वर्ष पेश किए गए Motorola Edge 60 Neo की यह जगह लेगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Motorola Edge 70 Neo जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Motorola Edge 70 Neo में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए  Motorola Edge 60 Neo की यह जगह लेगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में Motorola Edge 70 Neo के लिए 8 GB तक के RAM और 256 GB तक की स्टोरेज के ऑप्शन हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को चार Pantone कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Motorola Edge 70 Neo में 6.78 इंच 1.5K डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 का इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में Motorola Edge 70 Neo को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, मोटोरोला ने इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। 

Motorola Edge 70 Neo की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। यह Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Motorola Edge 60 Neo में 6.4 इंच फ्लैट pOLED LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W टर्बो चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »