फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने वाटर टच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, यानी गीले हाथों से भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
Photo Credit: Motorola
Moto G47 Power में 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है।
Motorola का लेटेस्ट फोन Moto G47 Power मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स दिए हैं जिनमें इसकी बैटरी एक बड़ा हाइलाइट है। फोन 108MP कैमरा से लैस होकर आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का Dimensity 6300 चिपसेट यहां लगा है। फोन के अंदर कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी पैक की है जो कि इसका हाइलाइट फीचर है। खासतौर पर Moto G47 से इसे बैटरी ही अलग करती है। आइए जानते हैं Moto G47 Power के अन्य खास फीचर्स, और कितनी है फोन की कीमत।
Moto G47 Power को कंपनी ने फिलहाल यूरोपियन मार्केट्स के लिए उपलब्ध करवाया है। UK में इसकी कीमत 4GB+128GB वेरिएंट के लिए £299.99 (लगभग 37,900 रुपये) है। फोन तीन रंगों में पेश किया गया है जिसमें Pantone Nautical Blue, Pantone Capri और Pantone Impenetrable शेड्स शामिल हैं। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
Moto G47 Power में 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है जो कि 1604 × 720 पिक्सल बताया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स की है। फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने वाटर टच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है यानी गीले हाथों से भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी भी दी गई है।
प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी है। यह स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर रन करता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 108MP का रियर मेन कैमरा दिया गया है। यह f/1.7 अपर्चर के साथ आता है और इसमें 3x लॉसलेस जूम दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस होकर आता है।
फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। इसके साथ में कंपनी ने 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन 6W वायर्ड रीवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। साउंड के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। यह Dolby Atmos को सपोर्ट करता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। अन्य फीचर्स में NFC, IP64 रेटिंग का सपोर्ट है। फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर