नए iMac के 10-कोर GPU, 16 का GB और 256 GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 1,74,900 रुपये का है। इस कंप्यूटर को 12-कोर CPU और 12-कोर GPU के साथ 199,900 रुपये में खरीदा जा सकता है
Photo Credit: Apple
इस डेस्कटॉप कंप्यूटर की बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी
प्रीमियम डिवाइसेज मेकर Apple ने मंगलवार को भारत में नया iMac लॉन्च किया है। इस डेस्कटॉप कंप्यूटर में एपल का M6 चिप दिया गया है। नए iMac में 24 इंच का डिस्प्ले है। इसमें Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट मिलता है। यह macOS 27 Golden Gate पर चलता है। नए iMac में Center Stage और 1,080p वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस डेस्कटॉप कंप्यूटर में 16 GB की यूनिफाइड मेमोरी है और इसे 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस कंप्यूटर में 12 गुणा तक तेज ऑन-डिवाइस AI परफॉर्मेंस मिलेगा। इस कंप्यूटर के डिस्प्ले को कुछ अतिरिक्त चार्ज के साथ नैनो-टेक्सचर मैट ग्लास फिनिश के साथ कन्फिगर कराने का विकल्प मिलेगा।
नए iMac का प्राइस
इस डेस्कटॉप कंप्यूटर के 10-कोर GPU, 16 का GB और 256 GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 1,74,900 रुपये का है। इस कंप्यूटर को 12-कोर CPU और 12-कोर GPU के साथ 199,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। नए iMac को सिल्वर, ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज, पिंक, येलो और पर्पल कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस डेस्कटॉप कंप्यूटर की बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी।
नए iMac के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस डेस्कटॉप कंप्यूटर में 24 इंच 4.5K (4,480x2,250 पिक्सल्स) Retina डिस्प्ले 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। एपल ने बताया है कि कस्टमर्स को इस कंप्यूटर के डिस्प्ले को कुछ अतिरिक्त चार्ज के साथ नैनो-टेक्सचर मैट ग्लास फिनिश के साथ कन्फिगर कराने का विकल्प मिलेगा। नए iMac में Center Stage और 1,080p वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें कंपनी का M6 चिप दिया गया है। एपल का दावा है कि यह12 गुणा तक तेज ऑन-डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) परफॉर्मेंस मिलेगा।
नए iMac को Neural Accelerators के साथ 12-कोर CPU, 12-कोर GPU और डुअल 16-कोर Neural Engine के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। इस डेस्कटॉप कंप्यूटर में 16 GB की यूनिफाइड मेमोरी है और इसे 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है। नए iMac में 2 TB तक की स्टोरेज है। इसमें कनेक्टिविटी क लिए Wi-Fi, Bluetooth, अपग्रेडेड Ethernet, चार Thunderbolt पोर्ट और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प हैं। यह एपल के नए मैजिक कीबोर्ड के साथ कम्पैटिबल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस