सिक्योरिटी लगाने से पहले वॉट्सऐप यूजर्स को बताता भी है कि चैट में कौन-कौन सी लिमिट लगाई जाएंगीं।
WhatsApp कथित तौर पर अपने यूजर्स के लिए चैट सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है।
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया कथित सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है। कंपनी जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसा चैट सिक्योरिटी फीचर रोलआउट करने वाली है जिसके बाद सिर्फ एक सेटिंग बदल देने से आपकी चैट को आपकी मर्जी के बिना कोई नहीं पढ़ पाएगा। न ही उस चैट से कोई मीडिया सीधे गैलरी में सेव किया जा सकेगा। कथित तौर पर कंपनी ने बीटा वर्जन में इसे रोल आउट करना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं नए सिक्योरिटी फीचर के बारे में।
WhatsApp कथित तौर पर अपने यूजर्स के लिए चैट सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है। WABetaInfo के अनुसार, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए Restricted Chat (via)फीचर लेकर आ रहा है। एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर इसे रोल आउट किया जा रहा है। कहा गया है कि फीचर WhatsApp beta for Android 2.26.39.11 पर आने वाला है। यह फीचर प्राइमरी मोबाइल डिवाइस पर आपके चैट को आप तक ही सीमित कर देता है। यानी किसी लिंक्ड डिवाइस पर कोई दूसरा व्यक्ति उस चैट को नहीं छेड़ सकता है। यहां तक कि AI एजेंट भी उसे नहीं पढ़ पाएगा।
प्राइमरी डिवाइस पर चैट info स्क्रीन से ही यूजर्स अपनी बातचीत को रेस्ट्रिक्ट कर सकते हैं। सिक्योरिटी लगाने से पहले वॉट्सऐप यूजर्स को बताता भी है कि चैट में कौन-कौन सी लिमिट लगाई जाएंगीं। टॉगल को एक्टिवेट करने के बाद मैसेंजर उस चैट पर चार तरह की लिमिट लगा देता है। लेटेस्ट ऐप वर्जन को इस्तेमाल करने वाले उस चैट को किसी लिंक्ड डिवाइस पर एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
हालांकि मैसेज और कॉल तब भी एंड टू एंड एन्क्रिप्ट रहते हैं, चाहे फीचर एक्टिव हो या नहीं हो। फिलहाल इस फीचर को बीटा वर्जन में रोलआउट किया जा रहा है। जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत