इसमें 8000mAh की विशाल बैटरी है। फोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
Photo Credit: Oppo
Oppo F35 Pro 5G में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Oppo F35 Pro 5G कंपनी का बेहतरीन कैमरा फोन कहा जाता है। खासकर इसका सेल्फी कैमरा विशेष तौर पर चर्चा का विषय रहा है। इसके साथ ही इसकी विशाल बैटरी इसे और भी धांसू फोन बनाती है। Oppo F35 Pro 5G फोन Flipkart पर सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट हो गया है। 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ फोन दो रियर कैमरा से लैस होकर आता है। इसमें 8000mAh की विशाल बैटरी है। फोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह धांसू प्रोसेसर के साथ आता है। आइए जानते हैं Oppo F35 Pro 5G के डिस्काउंट ऑफर के बारे में।
Oppo F35 Pro 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 79,999 रुपये है। लेकिन Flipkart पर फोन एमआरपी से 39 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये रह जाती है। लेकिन इसे कंपनी ने और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा। Oppo F35 Pro 5G को अगर आप SBI, HDFC, ICICI, या Axis बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो 4599 रुपये तक एक्स्ट्रा डिस्काउंट पाते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart Sale पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Oppo F35 Pro 5G में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है, फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर मिलता है। F35 Pro 5G में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी आती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर चलता है। इस फोन में IP69K रेटिंग भी है।
F35 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999