इसमें 22mm का स्ट्रैप लगा है जो क्विक रिलीज फीचर के साथ आता है।
Photo Credit: Rogbid
Rogbid R5 में 2.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Rogbid ने अपनी सस्ती स्मार्टवॉच मार्केट में लॉन्च की है। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच में IP67 रेटिंग का प्रोटेक्शन है। इसमें एक सिम कार्ड भी लगता है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद है। यह AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आती है। इसका खास फीचर इसकी कनेक्टिविटी है। बिना मोबाइल फोन से कनेक्ट हुए भी यह कॉलिंग आदि फीचर्स दे सकती है। स्मार्टवॉच में GPS सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Rogbid R5 की कीमत $129.99 (लगभग रुपये) बताई गई है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है। स्मार्टवॉच दो रंगों में आती है जिसमें साइबर ब्लैक, और स्टैलर गोल्ड शेड्स शामिल किए गए हैं।
Rogbid R5 में 2.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच में स्क्वायर डिस्प्ले दिया गया है। यह 480 x 480 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्मार्टवॉच में टू-टोन केस मिलता है। इसमें 22mm का स्ट्रैप लगा है जो क्विक रिलीज फीचर के साथ आता है। साथ ही एक लैनयार्ड कनेक्टर लगा है। स्मार्टवॉच को एक पेंडेंट की तरह भी गर्दन में पहना जा सकता है।
Rogbid R5 में W527 चिप लगी है। कंपनी के अनुसार इसमें हेटरोजिनस आर्किटेक्चर लगा है। यह मल्टीटास्किंग और ग्राफिक्स को स्मूदली चला सकती है। स्मार्टवॉच एंड्रॉयड पर रन करती है। यूजर इसे चाहे तो ब्लूटूथ की मदद से स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकता है। या चाहे तो इसे स्टैंडअलोन सेल्युलर कनेक्टिविटी की मदद से भी अकेले भी इस्तेमाल कर सकता है।
स्मार्टवॉच में 5MP का कैमरा दिया गया है। इसमें मल्टी सिस्टम जीपीएस दिया गया है और कम्पास भी है। स्मार्टवॉच में IP67 रेटिंग है जिससे कि यह धूल और पानी से सुरक्षित रहती है। यह कई तरह के हेल्थ फीचर्स को भी सपोर्ट करती है जिसमें स्लीप ट्रैकिंग भी शामिल है। स्मार्टवॉच में 1,350mAh की बैटरी है जो इसे पूरा दिन चला सकती है। कंपनी के अनुसार यह 80 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999