Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

नए MacBook Pro में 72.4 Wh बैटरी 96 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। एपल का दावा है कि यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 24 घंटे तक की वीडियो स्ट्रीमिंग उपलब्ध करा सकता है

Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Apple

इस लैपटॉप में 72.4 Wh बैटरी 96 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

ख़ास बातें
  • नए MacBook Pro में 14.2 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इस लैपटॉप में Center Stage के साथ 12 मेगापिक्सल का वेबकैम मिलता है
  • नए MacBook Pro में 72.4 Wh बैटरी दी गई है
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple ने भारत में मंगलवार को MacBook Pro का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में कंपनी का M6 चिपसेट और 12-कोर CPU है। नए MacBook Pro में 14.2 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप में Center Stage के साथ 12 मेगापिक्सल का वेबकैम है। नए MacBook Pro में 72.4 Wh बैटरी 96 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें कंपनी का बैकलिट कीबोर्ड भी मिलता है। 

नए MacBook Pro का प्राइस

इस लैपटॉप के 14 इंच के डिस्प्ले और M6 चिप वाले वेरिएंट का प्राइस 2,39,900 रुपये का है। नए MacBook Pro क इस वेरिएंट में 16 GB की यूनिफाइड मेमोरी और 1 TB की स्टोरेज है। इस वेरिएंट के लिए 24,000 रुपये के प्रीमियम का भुगतान कर यूजर्स को यूनिफाइड मेमोरी को 24 GB और 48,000 रुपये के अतिरिक्त भुगतान पर यूनिफाइड मेमोरी को 32 GB तक बढ़ाने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा एपल ने 60,000 रुपये और 1,80,000 रुपये के प्रीमियम पर स्टोरेज को क्रमशः 2 TB और 4 TB तक बढ़ाने का विकल्प दिया है। 

नए MacBook Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस लैपटॉप में 14.2 इंच Liquid Retina XDR OLED डिस्प्ले (3,024 x 1,964 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 254 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। नए MacBook Pro में एपल का M6 चिप दिया गया है। इस चिप में 12-कोर CPU कॉम्प्लेक्स है। इसमें डुअल 16-कोर Neural Engine भी है। एपल का दावा है कि यह चिपसेट पिछले वर्जन की तुलना में 2x तक पीक कम्प्यूट की पेशकश करता है। 

नए MacBook Pro में Center Stage के साथ 12 मेगापिक्सल का वेबकैम दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, तीन Thunderbolt पोर्ट्स, MagSafe पोर्ट, HDMI पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। इसमें एपल का बैकलिट कीबोर्ड भी है। नए MacBook Pro में 72.4 Wh बैटरी 96 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। एपल का दावा है कि यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 24 घंटे तक की वीडियो स्ट्रीमिंग उपलब्ध करा सकता है। नए MacBook Pro का साइज  312.6 x 221.2 x 15.5 mm और भार लगभग 1.55 किलोग्राम का है। 

137921

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  6. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  7. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  8. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  9. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  10. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »