₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर

15,000 के बजट वाला Realme P4 Lite 5G आज Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में डिस्काउंट पर मिल रहा है।

₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर

Photo Credit: Realme

Realme P4 Lite 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme P4 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Realme P4 Lite 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 आज से शुरू हो गई है। ₹15,000 के बजट में वैसे तो भारत में कई 5G स्मार्टफोन मौजूद हैं, लेकिन आज हम Realme P4 Lite 5G पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं। ये फोन फ्लिपकार्ट दिवाली सेल के दौरान डिस्काउंट पर मिल रहा है। सेल के दौरान डायरेक्ट कीमत कम हुई है और इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर डिस्काउंट भी मिल सकता है। इस फोन में कंपनी ने 7,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme P4 Lite 5G Price & Offers

Realme P4 Lite 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹15,999 में उपलब्ध हो रहा है। दिवाली सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1750 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹14,249 हो जाएगी। साथ ही साथ पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर ₹14,550 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस पर निर्भर करता है।

Realme P4 Lite 5G Features & Specifications

Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
इस फोन में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
P4 Lite 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है।
इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
P4 Lite 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
P4 Lite 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »