• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter पर अमेरिका में कसेगा जांच का शिकंजा, डेटा सिक्योरिटी में लापरवाही की आशंका

Twitter पर अमेरिका में कसेगा जांच का शिकंजा, डेटा सिक्योरिटी में लापरवाही की आशंका

FTC के वकीलों ने पिछले महीने ट्विटर के दो पूर्व एग्जिक्यूटिव्स से रूल्स के कम्प्लायंस को लेकर पूछताछ की थी

Twitter पर अमेरिका में कसेगा जांच का शिकंजा, डेटा सिक्योरिटी में लापरवाही की आशंका

कंपनी ने एक समझौते के तहत, अपने प्राइवेसी से जुड़े सिस्टम्स में सुधार करने की सहमति दी थी

ख़ास बातें
  • एलन मस्क ने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा था
  • इसके बाद मस्क ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की थी
  • ट्विटर के डेटा सिक्योरिटी से जुड़े कमजोर होने की आशंका है
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी के तरीकों की अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) की ओर से जांच का दायका बढ़ाया जाएगा। Elon Musk के कंपनी को टेकओवर करने के बाद से यह आशंका बढ़ी है कि ट्विटर पिछले वर्ष अमेरिकी रेगुलेटर के साथ हुए एक समझौते का पालन करने में नाकाम हो सकता है जिसमें कंपनी ने अपने प्राइवेसी से जुड़े सिस्टम्स में सुधार करने की सहमति दी थी। इसके साथ ही कंपनी को 15 करोड़ डॉलर का भुगतान भी करना था। 

FTC के वकीलों ने पिछले महीने ट्विटर के दो पूर्व एग्जिक्यूटिव्स से रूल्स के कम्प्लायंस को लेकर पूछताछ की थी। ट्विटर पर आरोप लगा था कि उसने फोन नंबर्स जैसी प्राइवेट इनफॉर्मेशन का इस्तेमाल एडवर्टाइजिंग के लिए किया है, जबकि यूजर्स को बताया गया था कि इस इनफॉर्मेशन का इस्तेमाल सिक्योरिटी से जुड़े कारणों के लिए होगा। मस्क के कंपनी को टेकओवर करने के बाद बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी से यह आशंका है कि कंपनी इस समझौते का पालन करने में नाकाम हो सकती है। मस्क ने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने पिछले महीने की शुरुआत में लगभग कंपनी के लगभग आधे वर्कर्स को बाहर कर दिया था। 

मस्क ने इस सप्ताह उन पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स को बहाल कर दिया है जिन्हें मस्क के बारे में रिपोर्ट्स देने के कारण पिछले सप्ताह निलंबित किया गया था। मस्क ने पत्रकारों के एकाउंट्स बहाल करने को लेकर ट्विटर पर एक पोल कराया था जिसमें अधिकतर यूजर्स ने इन एकाउंट्स को बहाल करने के पक्ष में वोट दिया था। 

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार के लिए हाई कमिश्नर, Volker Turk ने पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट बहाल करने का स्वागत किया है। हालांकि, इसके साथ ही Volker का कहना था कि उनकी आशंकाएं बरकरार हैं। उन्होंने कहा, "ट्विटर की मानवाधिकारों का सम्मान करने की जिम्मेदारी है। एलन मस्क को सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध पॉलिसीज पर आधारित फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। इसमें फ्री स्पीच शामिल है।" पत्रकारों को ट्विटर पर ब्लॉक करने को लेकर लेकर संयुक्त राष्ट्र और यूरोपियन यूनियन (EU) ने भी आपत्ति जताई थी। ट्विटर ने पिछले सप्ताह अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए कहा था कि मानवीय कोशिशों या सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान किसी व्यक्ति की लोकेशन को शेयर के अलावा ऐसा करने वाले करने वाले एकाउंट्स या ट्वीट्स को हटाया जाएगा। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »