Elon Musk का रवैया हुआ नर्म, बहाल किए पत्रकारों के Twitter एकाउंट

मस्क ने पत्रकारों के एकाउंट्स बहाल करने को लेकर ट्विटर पर एक पोल कराया था जिसमें अधिकतर यूजर्स ने इन एकाउंट्स को बहाल करने के पक्ष में वोट दिया था

Elon Musk का रवैया हुआ नर्म, बहाल किए पत्रकारों के Twitter एकाउंट

EU ने कहा था कि आगामी मीडिया कानून में ट्विटर पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं

ख़ास बातें
  • पत्रकारों के एकाउंट्स बहाल करने को लेकर ट्विटर पर एक पोल कराया गया था
  • इसमें अधिकतर यूजर्स ने इन एकाउंट्स को बहाल करने के पक्ष में वोट दिया था
  • इनमें Washington Post और the New York Times के पत्रकार शामिल थे
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने उन पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट्स को बहाल कर दिया है जिन्हें मस्क के बारे में रिपोर्ट्स देने के कारण पिछले सप्ताह निलंबित किया गया था। मस्क ने पत्रकारों के एकाउंट्स बहाल करने को लेकर ट्विटर पर एक पोल कराया था जिसमें अधिकतर यूजर्स ने इन एकाउंट्स को बहाल करने के पक्ष में वोट दिया था। 

इस बारे में Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्न का ट्विटर से उत्तर नहीं मिला है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार के लिए हाई कमिश्नर, Volker Turk ने पत्रकारों के ट्विटर एकाउंट बहाल करने का स्वागत किया है। हालांकि, इसके साथ ही Volker का कहना था कि उनकी आशंकाएं बरकरार हैं। उन्होंने कहा, "ट्विटर की मानवाधिकारों का सम्मान करने की जिम्मेदारी है। एलन मस्क को सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध पॉलिसीज पर आधारित फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। इसमें फ्री स्पीच शामिल है।" 

पत्रकारों को ट्विटर पर ब्लॉक करने को लेकर लेकर संयुक्त राष्ट्र और यूरोपियन यूनियन (EU) ने भी आपत्ति जताई थी। ट्विटर ने पिछले सप्ताह अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए कहा था कि मानवीय कोशिशों या सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान किसी व्यक्ति की लोकेशन को शेयर के अलावा ऐसा करने वाले करने वाले एकाउंट्स या ट्वीट्स को हटाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव Antonio Guterres ने ट्विटर से पत्रकारों को निलंबित करने पर चिंता जताई थी और इसे एक खतरनाक उदाहरण बताया था। EU ने Twitter पर पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी थी। 

EU ने कहा था कि आगामी मीडिया कानून में ट्विटर पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। EU की कमिश्नर Vera Jourova ने ट्वीट कर कहा था, "पत्रकारों को एकतरफा तरीके से ट्विटर पर निलंबित किया जाना चिंताजनक है। EU के डिजिटल सर्विसेज एक्ट में मीडिया की स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों का सम्मान करने की आवश्यकता है। इसे हमारे मीडिया फ्रीडम एक्ट में दोहराया गया है। एलन मस्क को इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसका उल्लंघन करने पर जल्द पाबंदियां लग सकती हैं।" ट्विटर ने ऐसे बहुत से पत्रकारों के एकाउंट पर रोक लगाई थी जो मस्क से जुड़ी रिपोर्टेस देते थे। इनमें Washington Post, the New York Times, Mashable, CNN और Substack के पत्रकार शामिल थे। इन पत्रकारों के ट्वीट भी हटा दिए गए थे। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »