सैमसंग पे में यूपीआई सपोर्ट आने की ख़बर

सैमसंग पे में यूपीआई सपोर्ट आने की ख़बर
विज्ञापन
सैमसंग ने अपनी 'सैमसंग पे' पेमेंट सर्विस के लॉन्च के समय कहा था कि कंपनी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के इंटीग्रेशन की टेस्टिंग कर रही है। लेकिन अब ख़बर है कि कंपनी ने ऐप में लेटेस्ट अपडेट के जरिए यह फ़ीचर जारी कर दिया है।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग पे में यूपीआई के लिए सपोर्ट 84 एमबी (डिवाइस के हिसाब से अलग-अलग साइज़) अपडेट के साथ आया है।  जब आप ऐप खोलते हैं तो यह अपडेट एक नोटिफिकेशन के तौर पर दिखाएगा। इंस्टॉल करने के बाद, आप अपने यूपीआई अकाउंट को दिए गए दिशा-निर्देश के मुताबिक जोड़ सकते हैं।

बता दें कि  यूपीआई के ज़रिए आप सीधे अपने बैंक अकाउंट से भुगतान कर सकते हैं, जैसे आप डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या चेकबुक के ज़रिए भुगतान करते हैं। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक में रजिस्टर होना चाहिए। इसका इस्तेमाल अकाउंट वैरिफाई करने के लिए होता है। आप जब भी यूपीआई ऐप के लिए साइन अप करते हैं तो सिस्टम आपके मोबाइल नंबर से ही वैरिफिकेशन करता है। यूपीआई ऐप से मोबाइल नंबर वैरिफाई होने के बाद आप वर्चुअल पेमेंट अकाउंट (वीपीए) बना सकते हैं। इसके साथ एमपिन बनाया जा सकता है जिसका इस्तेमाल ट्रांजेक्शन के लिए किया जा सकेगा।

सैमसंग पे में इंटीग्रेशन के साथ ही, सैमसंग डिवाइस यूज़र यूपीआई सेवा का इस्तेमाल कर अपने बैंक अकांट से भुगतान कर पाएंगे। इसके जरिए यूज़र को आईएफएससी कोड और पैसे भेजने वाले यूज़र के बैंक का नाम डालने की जरूरत नहीं होगी। यूपाई के जरिए पैसों का लेनदेन बेहद ही सरल तरीके से किया जा सकता है।

गौर करने वाली बात है कि, सैमसंग पे सर्विस एनएफसी और एमएसटी (मैग्नेटिक सिक्योर ट्रांसमिशन) दोनों को सपोर्ट करती है।

दक्षिण कोरिया की कंपनी ने पिछले महीने भारत में अपनी पेमेंट्स सर्विस को लॉन्च किया था। और यह सभी बड़े बैंक और पेटीएम ई-वॉलेट के साथ काम करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , samsung, samsung pay, samsung pay upi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »