सैमसंग पे भारत में लॉन्च, ऐसे करें इस्तेमाल

सैमसंग पे भारत में लॉन्च, ऐसे करें इस्तेमाल
ख़ास बातें
  • सैमसंग पे, यूपीआई इंटिग्रेटशन के साथ आता है
  • सैमसंग ने अभी चुनिंदा बैंकों के साथ साझेदारी की है
  • सैमसंग पे के जरिए पेटीएम का इस्तेमाल कर भी भुगतान कर सकते हैं
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद देश में डिज़िटल लेनदेन को बढ़ावा मिला और ऑनलाइन ट्रांज़ेक्शन में तेजी देखी गई। टेक कंपनियों ने नोटबंदी को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सैमसंग इस लिस्ट में नया नाम है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने मोबाइल पेमेंट प्लेटफॉर्म सैमसंग पे को 'अर्ली एक्सेस प्रोग्राम' के तहत आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग पे ऐप में सरकारी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस को भी इंटीग्रेट किया है।

गुरुग्राम में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत को सैमसंग ने मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था। उन्होंने इवेंट में डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया समेत कई सरकार पहलुओं पर बात की। सैमसंग के मुताबकि, सैमसंग पे से भारत में इकॉनोमी को मदद मिलेगी। भारत में 86 प्रतिशत लेनदेन कैश में किया जाता है।

सैमसंग के मुताबिक, यूपीआई इंटीग्रेशन अभी बीटा फेज़ में है दो हफ्ते के भीतर एक अपडेट के जरिए यूपीआई को ऐप में देखा जा सकेगा। सैमसंग पे के लिए यूपीआई आईडी @pingpay है। इसका मतलब है कि आप सैमसंग पे से पैसे भेजेंगे तो आपके यूपीआई अकाउंट में पैसा आ जाएगा। सैमसंग पे यूपीआई को एक्सिस बैंक ने स्पॉन्सर किया है। कंपनी का कहना है कि सिटीबैंक आने वाला पार्टनर है, और भविष्य में इसके क्रेडिट कार्ड भी सैमसंग पे सपोर्ट करेंगे। सैमसंग पे जल्द ही सैमसंग गियर एस3 पर भी उपलब्ध होगा।

एनएफसी सपोर्ट के अलाावा सैमसंग पे, मैग्नेटिक सिक्योर ट्रांसमिशन (एमएसटी) सपोर्ट के साथ आता है। इसके जरिए उन सभी आउटलेट पर पेमेंट किया जा सकता है जो कार्ड-स्वैपिंग प्रक्रिया ऑफर करते हैं।

भारत में यह यह पेमेंट विकल्प ख़ासा काम का साबित हो सकता है क्योंकि अभी भी यहां अधिकतर दुकानों पर एनएफसी के जरिए भुगतान की सुविधा नहीं है।  हाल ही में विभिन्न मोबाइल वॉलेट के जरिए पेमेंट में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी और अब तक के सबसे ज्यादा ट्रांज़ेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी द्वारा सैमसंग पे को भारत में लॉन्च करने का यह एकदम सही समय है।

सैमसंग पे भारत में इन स्माार्टफोन पर करेगा काम
सैमसंग पे अभी सभी डिवाइस पर काम नहीं करेगा। जिन डिवाइस में सैमसंग पे काम करेगा, उस लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी नोट 5, सैमसंग गैलेक्सी एस7, सैमसंग गैलेक्सी एस7  एज, सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज+, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) और सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) शामिल हैं।

सैमसंग पे के लिए भारत में इन बैंकों के साथ साझेदारी
सैमसंग पे ने वीज़ा, मास्टरकार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस के साथ साझेदारी की है जो गेटवेज़ की तरह काम करते हैं। सैमसंग ने भारत में अपनी मोबाइल पेमेंट सर्विस के लिए एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीसी बैंक, एसबीआाई और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ साझेदारी की है। इन बैंक के सभी कार्ड को सैमसंग पे सपोर्ट करेगा। लेकिन एसबीआई के सिर्फ क्रेडिट कार्ड को ही अभी सैमसंग पे सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग, आने वाले दिनों में अमेरिकन एक्सप्रेस और सिटी बैंक जैसे बैंक के साथ भी साझेदारी करेगी। इसके अलावा पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल कर भी सैमसंग पे से भुगतान किया जा सकता है।
 
samsungpay

सैमसंग पे का इस्तेमाल कैसे करें
तो सैमसंग पे का इस्तेमाल कैसे करें? सबसे पहले यूज़र को इस पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद सैमसंग पे ऐप इंस्टॉल करें अगर ऐप ड्रॉर में ऐप नहीं दिखता है, तो सुनिश्चित करें कि आपका डिवाइस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्ज़न पर है। इसके बाद सेटिंग > अकाउंट्स  > एड सैमसंग अकाउंट में जाकर सैमसंग अकाउंट आईडी जोड़ दें। इसके बाद सैमसंग ऐप आइकन दिखने लगेगा, जिससे आप ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल कर पाएंगे।

सैमसंग पे एक वन-टाइम प्रक्रिया है, और इसके लिए सैमसंग अकाउंट आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। यूज़र 'यूज़ फिंगरप्रिंट' पर टैप कर फिंगरप्रिंट रजिस्टर कर सकते हैं और भुगतान ऑथेंटिकेशन के लिए सैमसंग पे पिन भी सेट कर सकते हैं। सेटअप के दौरान, यूज़र वेरिफिकेशन मेथड पेज पर जाकर सैमसंग पे पिन सेट कर सकते हैं। नए कार्ड को जोड़ने के लिए, 'एड योर डेबिट/क्रेडिट कार्ड' पर टैप करें, जो कि ऐप में कार्ड की जानकारी हासिल करने के लिए डिफॉल्ट तौर पर कैमरा को लॉन्च कर देती है। इसे मैनुअली भी किया जा सकता है।

पेटीएम जोड़ने के लिए, यूज़र को सैमसंग पे के 'वॉलेट' विकल्प में जाकर पेटीएम शामिल करना होगा। कंपनी का सुझाव है कि सैमसंग पे से अपने मौज़ूदा वॉलेट अकाउंट के लिए फोन नंबर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, सैमसंग पे के जरिए पेटीएम वॉलेट में पैसे भी जोड़ सकते हैं। पैसे डालने के लिए, यूज़र को सैमसंग पे ऐप के मुख्य स्क्रीन पर दिख रहे 'वॉलेट' पर टैप करें, और इसके बाद पैसे डालने के लिए 'एड' पर टैप करें। ख़ास बात है कि, यूज़र अपने स्मार्टफोन पर सैमसंग पे के जरिए पेटीएम से भुगतान कर सकते हैं।

सैमसंग पे का इस्तेमाल पीओएस मशीन, कार्ड नंबर या एक एनअफसी रीडर वाले किसी भी स्टोर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। भुगतान करने के लिए, यूज़र को सैमसंग पे सपोर्ट वाले डिवाइस में जाकर ऐप खोलना होगा। इसके बाद कार्ड सेलेक्ट करें, फिंगरप्रिंट या पिन के जरिए मंज़ूरी दें, और फिर इसे किसी मशीन के पास रखकर भुगतान प्रक्रिया को पूरी करें। किसी पिन के पूछे जाने की स्थिति में, यूज़र को 4 संख्या वाले कार्ड पिन को डालना होगा। सैमसंग पे के लिए जरूरी सभी दिशा-निर्देश के बारे में यहां जानकारी प्राप्त करें।

सैमसंग पे यूज़र के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर की भी जानकारी दी गई। मास्टरकार्ड यूज़र को पिज़्ज़ा हट ऑर्डर करने पर 20 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट, बरिस्ता से ऑर्डर करने पर 15 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट और कैफे कॉफी डे के चुनिंदा कॉम्बो पर डिस्काउंट मिलेगा।

एक्सिस बैंक यूज़र को 1,000 रुपये का कैशबैक, एचडीएफसी बैंक यूज़र को क्रेडिट कार्ड पर 5 गुना रिवॉर्ड पॉइंट और डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है। वहीं एसबीआई क्रेडिट कार्ट यूज़र को हर ट्रांज़ेक्शन पर 100 रुपये का कैशबैक, पेटीएम यूज़र को मूवी टिकट पर 100 प्रतिशत कैशबैक और क्रेडिट व डेबिट कार्ड ट्रांज़ेक्शन पर 50 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है। वहीं स्टैंडर्ड चार्टर्ड यूज़र को क्रेडिट व डेबिट कार्ड से लेनदेन पर 20 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा वीज़ा यूज़र को आईनॉक्स सिनेमा में पॉपकॉर्म+ बेवरेज कॉम्बो मिलेगा। सैमसंग पे इंडिया की साइट पर इन सभी ऑफर के बारे में विस्तार से जानकारी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »