अब वीडियो पर भी काम करेगा प्रिज़्मा फिल्टर ऐप

अब वीडियो पर भी काम करेगा प्रिज़्मा फिल्टर ऐप
ख़ास बातें
  • प्रिज़्मा वीडियो सपोर्ट अभी आईओएस ऐप में ही मिलेगा
  • एंड्रॉयड ऐप में भी जल्द वीडियो के लिए सपोर्ट आ सकता है
  • वीडियो के लिए अभी ऐप में और फिल्टर आने की उम्मीद है
विज्ञापन
जून में जब प्रिज़्मा ऐप लॉन्च हुआ था तो दुनियाभर में इसे जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। फोटो फिल्टर ऐप प्रिज़्मा की टीम ने तब जल्द ही इस ऐप में वीडियो सपोर्ट आने की घोषणा की थी। तब से अब तक कई दूसरे ऐप वीडियो सपोर्ट के साथ लॉन्च हो चुके हैं। और अब आखिरकार प्रिज़्मा ने अपने आईओएस ऐप के लिए वीडियो सपोर्ट आने का ऐलान कर दिया है।

तस्वीरों की तरह ही इस ऐप्लिकेशन में वीडियो के लिए भी ऑफलाइन सपोर्ट मौज़ूद है। अभी प्रिज़्मा में 15 सेकेंड तक के वीडियो के लिए फिल्टर सपोर्ट मिलेगा। वीडियो के लिए ऐप में 9 तरह के फिल्टर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि, ऐप के डेवलेपर का कहना है कि ऐप में जल्द ही कई दूसरे फिल्टर भी जोड़े जाएंगे, अभी उन पर काम किया जा रहा है। प्रिज़्मा एंड्रॉयड ऐप में भी जल्द वीडियो सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।

गौर करने वाली बात है कि वीडियो पर फिल्टर अप्लाई करने की स्पीड आपके डिवाइस पर निर्भर करेगी। और हार्डवेयर के हिसाब से यह स्पीड अलग-अलग हो सकती है।

इससे पहले जून में लॉन्च के दौरान ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आम तस्वीरों को पेंटिंग में बदला जा सकता है। लेकिन अब ऐप से 15 सेकेंड के वीडियो क्लिप में विभिन्न फिल्टर के साथ खूबसूरत एनिमेशन बनाया जा सकेगा। इस ऐप के रिव्यू में हमने बताया था कि यह इस्तेमाल करने में आसान है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »