• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Paytm पर देखें आईपीएल 2018 का लाइव स्कोर, खरीदें टी20 मैच के टिकट भी

Paytm पर देखें आईपीएल 2018 का लाइव स्कोर, खरीदें टी20 मैच के टिकट भी

IPL 2018 के 'फीवर' में अब Paytm भी शामिल हो गया है। अब यूज़र Paytm ऐप में लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट पा सकते हैं।

Paytm पर देखें आईपीएल 2018 का लाइव स्कोर, खरीदें टी20 मैच के टिकट भी

पेटीएम पर पाएं लाइव क्रिकेट स्कोर

विज्ञापन
IPL 2018 के 'फीवर' में अब Paytm भी शामिल हो गया है। अब यूज़र Paytm ऐप में लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट पा सकते हैं। पेटीएम की होम स्क्रीन पर सभी घरेलू और इंटरनेशनल टूर्नामेंट के स्कोर दिखाई देंगे। हालांकि, अभी यह सेवा एंड्रॉयड यूज़र को ही हासिल होगी। जल्द ही इसे आईओएस यूज़र के लिए भी जारी कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त Paytm ने IPL 2018 की टीम Kings XI Punjab और Delhi Daredevils के साथ भी साझेदारी की है। ये टीमें अब ऑनलाइन टिकेटिंग पार्टनर के तौर पर काम करेंगी।

अन्य पारंपरिक क्रिकेट ऐप की तरह Paytm पर भी एक-एक बॉल के अपडेट यूज़र को मिलेंगे। मोबाइल वॉलिट ऐप पर क्रिकेट अपडेट क्यों? इस पर Paytm का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए हमने क्रिकेट स्कोर की सुविधा ऐप में दी है।

Paytm के सीओओ किरन वायसरेड्डी ने बताया, ''क्रिकेट भारत देश में धर्म की तरह है। हरेक क्रिकेट फैन पल-पल के स्कोर की जानकारी रखना चाहता है। इसलिए हमने ऐप में क्रिकेट स्कोर की सुविधा दी है। आपको Paytm पर ही आईपीएल मैच का स्कोर पता चल जाएगा, इसके लिए किसी अन्य ऐप का रुख करने की ज़रूरत नहीं है।''  

जैसा कि हमने पहले बताया कि Paytm ने किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ साझेदारी की है। Paytm से इन टीमों के मैच टिकट भी हासिल किए जा सकते हैं। क्रिकेटप्रेमियों को मैच टिकट, और आईपीएल वाली जगह के लिए फ्लाइट, ट्रेन, बस टिकट आदि में कैशबैक भी दिया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paytm app, Paytm, IPL 2018, Apps, Android, India, Apple

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »