Paytm App

Paytm App - ख़बरें

  • बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
    UPI Lite, NPCI द्वारा शुरू किया गया एक फीचर है, जो छोटे UPI ट्रांजैक्शन को तेज और आसान बनाता है। इसकी मदद से यूजर्स हर बार UPI PIN डाले बिना छोटे भुगतान कर सकते हैं। Google Pay, PhonePe, Paytm और कई बैंकिंग ऐप्स में यह सुविधा उपलब्ध है। UPI Lite इस्तेमाल करने के लिए पहले इसे ऐप में एक्टिवेट करना होता है और फिर बैंक अकाउंट से बैलेंस ऐड करना होता है। एक्टिवेशन के बाद यूजर्स छोटे भुगतान सीधे UPI Lite बैलेंस से कर सकते हैं, जिससे पेमेंट प्रोसेस पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है।
  • हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
    Paytm ने अपने UPI Auto Payments फीचर में नया Label विकल्प जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स के लिए अलग-अलग रिकरिंग पेमेंट्स और सब्सक्रिप्शन की पहचान करना आसान होगा। कई बार Google Play Store जैसे एक ही मर्चेंट के नाम पर कई सेवाओं की पेमेंट्स दिखाई देती हैं, जिससे यह समझना मुश्किल हो जाता है कि किस सर्विस के लिए पैसा कट रहा है। नए फीचर के जरिए यूजर्स हर Auto Payment को अपनी पसंद का नाम दे सकेंगे। इससे पेमेंट्स को मैनेज करना आसान होगा और गलती से किसी जरूरी सब्सक्रिप्शन को बंद करने की संभावना भी कम होगी।
  • Paytm पर कैसे छिपाएं अपनी ट्रांजेक्शन, दूसरा कोई नहीं देख पाएगा
    अगर आप Paytm पर कुछ पेमेंट को छिपाना चाहते हैं तो डिजिटल पेमेंट ऐप आपको इसकी सुविधा भी प्रदान करती है। जी हां पेटीएम का हाइड पेमेंट फीचर इसमें बहुत काम आता है। यह यूजर्स को कुछ ट्रांजेक्शन को प्राइमरी व्यू से हटाने की सुविधा देता है। इस फीचर के जरिए शेयर्ड डिवाइसेज को मैनेज करना, संवेदनशील खरीदारी को मैनेज करना और फाइनेंशियल एक्टिविटी का चुपचाप तरीके से रखरखाव करना आसान हो जाता है।
  • Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
    Paytm ने सरकार समर्थित राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi के साथ MoU साइन किया है, जिसके तहत कंपनी अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विसेस को Bharat Taxi ऐप में इंटीग्रेट करेगी। यात्रियों को UPI के जरिए इन ऐप पेमेंट के साथ QR कोड, Soundbox और कार्ड मशीन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। Bharat Taxi को 5 फरवरी 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने लॉन्च किया था। यह को ऑपरेटिव मॉडल पर आधारित प्लेटफॉर्म है, जहां ड्राइवरों से कमीशन नहीं लिया जाता। यह पहल Ola, Uber और Rapido जैसे निजी प्लेटफॉर्म्स को सीधी चुनौती देती है।
  • बैंक बैलेंस खत्म? क्रेडिट कार्ड से ऐसे करें UPI पेमेंट
    अगर बैंक अकाउंट में बैलेंस कम हो और तुरंत पेमेंट करनी हो, तो UPI पर क्रेडिट कार्ड लिंक करना एक काम का विकल्प बन सकता है। Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स अब क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने का सपोर्ट देते हैं। इससे यूजर्स QR कोड स्कैन करके या UPI ID के जरिए सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। कार्ड को ऐप में जोड़ने की प्रक्रिया आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। हालांकि, यूजर्स को समय पर क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने का ध्यान रखना जरूरी है।
  • Zoho Pay: तैयार हो जाइए! गूगल पे, फोन पे, पेटीएम को टक्कर देने आ रहा Zoho का पेमेंट ऐप
    घरेलू टेक दिग्गज Zoho एक नए यूपीआई आधारित पेमेंट ऐप पर काम कर रही है जिसका नाम Zoho Pay होगा। Zoho Pay नामक यह नया ऐप यूपीआई, कार्ड, नेट बैंकिंग और बैंकिंग कनेक्ट सहित कई पेमेंट ऑप्शंस यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाएगा। यूजर्स यूपीआई के माध्यम से आवर्ती पेमेंट्स भी कलेक्ट कर सकते हैं।
  • भारत के बाहर विदेशों में कैसे उपयोग करें UPI ऐप, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
    UPI अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उपयोग किया जा रहा है। विदेशों में भारतीयों के लिए ट्रांजेक्शन को आसान बनाने के लिए भारत सरकार ने कई अंतरराष्ट्रीय देशों में यूपीआई पेमेंट उपलब्ध कराया है। अगर आप भी बाहर जा रहे हैं या बाहर रह रहे हैं तो यूपीआई पेमेंट के जरिए भुगतान कर सकते हैं।
  • आपकी WhatsApp चैट पढ़ रहा है Meta AI? Paytm फाउंडर ने किया चौंकाने वाला दावा
    Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने हाल ही में WhatsApp चैट्स की प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि Meta AI को अब ग्रुप चैट्स तक पहुंच मिल सकती है और यूजर्स को तुरंत अपनी "Advanced Chat Privacy" सेटिंग्स बदलनी चाहिए। हालांकि WhatsApp ने सफाई देते हुए कहा है कि सभी चैट्स end-to-end encrypted रहती हैं और Meta AI तभी एक्सेस करता है जब यूजर्स खुद उसे एक्टिव करते हैं।
  • Google Pay पर क्रेडिट, डेबिट कार्ड से बिल की पेमेंट हुई महंगी, चुकानी होगी फीस!
    UPI पेमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने वाले Google Pay पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए बिल का भुगतान करने पर कन्विनिएंस फीस चुकानी होगी। इससे पहले Google Pay पर मोबाइल रिचार्ज के लिए तीन रुपये की सर्विस देनी होती थी। इस प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिसिटी, वॉटर और गैस जैसे बिलों के भुगतान के लिए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के अलावा कन्विनिएंस फीस देनी होगी।
  • JioFinance App लॉन्‍च, UPI पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज जैसी सुविधाएं, अकाउंट खोलने पर मिलेगा डेबिट कार्ड भी, जानें फीचर्स
    जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपना अपडेटेड जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च कर दिया है। करीब 4 महीने पहले ऐप का बीटा वर्जन पेश किया गया था। कंपनी का कहना है कि तब से अबतक ऐप को 60 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। यूजर्स से मिले फीडबैक के बाद नए ऐप को तैयार किया गया है, जोकि गूगल प्‍ले स्‍टोर, ऐप स्‍टोर और माईजियो से डाउनलोड किया जा सकेगा। JioFinance App का मुकाबला Paytm, phonepe, google Pay जैसे ऐप्‍स से होगा।
  • IPO में गड़बड़ी को लेकर Paytm के फाउंडर को SEBI ने दिया नोटिस
    पेटीएम के फाउंडर Vijay Shekhar Sharma को IPO के लिए दाखिल किए गए दस्तावेजों में कंपनी का एक एंप्लॉयी बताया गया था, जबकि उन्हें बड़े शेयरहोल्डर के वर्ग में रखा जाना चाहिए था
  • Paytm का टिकटिंग बिजनेस 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में खरीदेगी Zomato
    पिछले वर्ष जोमाटो के कुल रेवेन्यू में रेस्टोरेंट टेबल बुकिंग सर्विसेज और इवेंट्स ऑर्गनाइजिंग और टिकटिंग यूनिट की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की थी। हालांकि, यह कंपनी के तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट्स में शामिल है
  • Apple की ऐप्स मार्केट में मोनोपॉली की जांच की रिपोर्ट CCI ने वापस मंगाई 
    कंपनी पर आरोप था कि उसने ऐप्स के मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति के कारण डिवेलपर्स को उसके प्रॉपराइटरी इन-ऐप परचेज सिस्टम का इस्तेमाल करे के लिए बाध्य किया था। इसके लिए डिवेलपर्स से 30 प्रतिशत तक फीस ली जा रही थी
  • Paytm लाई देश का पहला ‘NFC कार्ड साउंडबॉक्‍स’, दुकानों पर अब क्रेडिट-डेबिट कार्ड से कर पाएंगे पेमेंट, जानें पूरी डिटेल
    Paytm NFC card Soundbox : यह एक टु-इन-वन मोबाइल क्‍यूआर पेमेंट डिवाइस है और एनएफसी कार्ड पेमेंट टेक्‍नॉलजी व मोबाइल क्‍यूआर पेमेंट दोनों को सपोर्ट करती है।
  • Samsung ने Paytm के साथ मिलाया हाथ, Galaxy स्मार्टफोन यूजर के लिए शुरू हुई ये नई सर्विस
    Samsung और Paytm की इस पार्टनरशिप से से Samsung Galaxy यूजर्स हवाई अड्डों, बस टर्मिनलों, सिनेमा हॉल, इवेंट लोकेशन आदि में टिकट काउंटर में लगने वाली लंबी लाइन्स से बचेंगे और सीधा वॉलेट में स्टोर टिकट दिखाकर एंट्री ले सकेंगे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »