• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • New Aadhaar App: अब आधार कॉपी देने का झंझट खत्म! नए ऐप में ऑफलाइन वैरिफिकेशन, फेस अनलॉक जैसे धांसू फीचर्स

New Aadhaar App: अब आधार कॉपी देने का झंझट खत्म! नए ऐप में ऑफलाइन वैरिफिकेशन, फेस अनलॉक जैसे धांसू फीचर्स

यह ऑफलाइन वैरिफिकेशन में इस्तेमाल होगा जिसके बाद आपको अपना फिजिकल यानी कागजी आधार कार्ड दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।

New Aadhaar App: अब आधार कॉपी देने का झंझट खत्म! नए ऐप में ऑफलाइन वैरिफिकेशन, फेस अनलॉक जैसे धांसू फीचर्स

UIDAI ने नया आधार ऐप (New Aadhaar App) लॉन्च किया है जो ऑफलाइन वैरिफिकेशन में इस्तेमाल होगा

ख़ास बातें
  • नया आधार ऐप आधार कार्ड का इंस्टेंट एक्सेस स्मार्ट तरीके से देता है।
  • नए ऐप में फेस अनलॉक और बायोमीट्रिक लॉक सुविधा भी मिलती है।
  • एक डिवाइस में पांच आधार प्रोफाइल बनाकर रखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

UIDAI ने आधार वैरिफिकेशन के लिए नया ऐप लॉन्च किया है। अब यूजर का आधार वैरिफिकेशन ऑफलाइन भी हो सकता है और इसके लिए यूजर को अपने ओरिजनल आधार की फोटोकॉपी भी देने की जरूरत नहीं होगी। यानी अब बिना ओरिजनल आधार दिखाए, या फोटोकॉपी दिए भी आपकी आधार पहचान इस ऐप के माध्यम से वैलिड होगी। ऐप का मकसद यूजर को ऑफलाइन वैरिफिकेशन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आधार के इस्तेमाल को पहले से ज्यादा सेफ बनाना है। इस नए ऐप से यूजर अपनी आधार जानकारी अपने हिसाब से शेयर करने की आजादी पाता है। 

नए आधार ऐप से ऑफलाइन वैरिफिकेशन
UIDAI ने नया आधार ऐप (New Aadhaar App) लॉन्च किया है। इस नए ऐप के कई फायदे यूजर को मिलने वाले हैं। यह ऑफलाइन वैरिफिकेशन में इस्तेमाल होगा जिसके बाद आपको अपना फिजिकल यानी कागजी आधार कार्ड दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। आधार कॉपी अक्सर कई जगहों पर मांगी जाती है जैसे होटल में एंट्री के समय, सोसायटी गेट के एंट्री पर, किसी इवेंट आदि में भी। नए ऐप के माध्यम से अब आपका आधार कार्ड आपके स्मार्टफोन में ही आ जाता है। 

नए ऐप में क्या है खास
UIDAI के मुताबिक, नया आधार ऐप आधार कार्ड का इंस्टेंट एक्सेस स्मार्ट तरीके से देता है। 

Latest and Breaking News on NDTV


इस नए ऐप में फेस अनलॉक और बायोमीट्रिक लॉक सुविधा भी मिलती है। जिससे फोन खोने या चोरी हो जाने पर भी आधार जानकारी सुरक्षित रहती है। 
ऐप में मल्टी प्रोफाइल फीचर मिलता है जिससे एक डिवाइस में पांच आधार प्रोफाइल बनाकर रखे जा सकते हैं। यानी परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड अब जेब में लेकर घूमने की जरूरत खत्म। 
पुराने ऐप की तुलना में यूजर को ज्यादा कंट्रोल, ज्यादा सिक्योरिटी और ज्यादा सुविधा मिलती है। 
ऐप में QR आधारित वैरिफिकेशन दिया गया है जिससे उन एरिया में भी वैरिफिकेशन हो सकेगा जहां पर नेटवर्क की कनेक्टिविटी कम है। 
अपडेट की सारी जानकारी ऐप खुद ही दिखा देगा। यानी आप मोबाइल नम्बर या एड्रेस अपडेट करते हैं तो यह अपडेट ऐप में खुद ही दिखने लगेगा। 
आधार की डिजिटल जानकारी ऐप से एक ही टैप में शेयर करने की सुविधा यहां मिलती है। 

Aadhaar App कैसे करें इस्तेमाल
Aadhaar App को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
डाउनलोड के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का चयन करें। 
अब ऐप द्वारा मांगा गया SMS भेजें।
यहां से फेस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस शुरू होता है, उसे पूरा करें।
ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद सिक्योरिटी के लिए 6-डिजिट का पासवर्ड सेट करें।

Latest and Breaking News on NDTV


ध्यान दें कि आपका आधार प्रोफाइल उसी मोबाइल डिवाइस में बनेगा जिसमें आपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सिम लगाया है। 
यह भी ध्यान दें कि एक समय में एक ही डिवाइस में एक आधार प्रोफाइल एक्टिव हो सकती है। दूसरे डिवाइस में लॉगिन करने पर पुरानी प्रोफाइल अपने आप डिलीट हो जाएगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »