UIDAI ने नया आधार ऐप (New Aadhaar App) लॉन्च किया है। इस नए ऐप के कई फायदे यूजर को मिलने वाले हैं। यह ऑफलाइन वैरिफिकेशन में इस्तेमाल होगा जिसके बाद आपको अपना फिजिकल यानी कागजी आधार कार्ड दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। आधार कॉपी अक्सर कई जगहों पर मांगी जाती है जैसे होटल में एंट्री के समय, सोसायटी गेट के एंट्री पर, किसी इवेंट आदि में भी। नए ऐप के माध्यम से अब आपका आधार कार्ड आपके स्मार्टफोन में ही आ जाता है।