अब मुंबई में भी सार्वजनिक टॉयलेट खोजना होगा आसान

अब मुंबई में भी सार्वजनिक टॉयलेट खोजना होगा आसान
विज्ञापन
मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए अब सार्वजनिक शौचालय खोजना आसान हो गया है। सोमवार को बृहन्मुबंई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने सोमवार को एंड्रॉयड के लिए एक मोबाइल ऐप्लिकेशन लॉन्च किया। मुंबई टॉयलेट लोकेटर ऐप को बीएमसी कमिश्नर अजॉय मेहता ने लॉन्च किया।

डिपार्टमेंट ऑफ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एंड्रॉयड फोन के लिए बने इस ऐप को इस्तेमाल करना आसान है और यह गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। बीएमसी ने जीपीएस के जरिए मुंबई टॉयलेट लोकेटर ऐप में 800 से ज्यादा पे-एंड-यूज़ टॉयलेट को जोड़ा गया है। भविष्य में और ज्यादा शौचालय जोड़े जाएंगे।

हालांकि, एक एक्टिविस्ट का कहना है कि बीएमसी को ज्यादा ध्यान शौचालयों को साफ-सुथरा रखने और हाइजीनिक बनानने पर देना चाहिए। आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली के मुताबिक, ''सबसे ज्यादा जरूरी है कि बीएमसी, टॉयलेट को साफ-सुथरा बनाने पर ध्यान दे। ऐप लॉन्च करने की जगह बीएमसी को नागरिकों की सुविधा के लिए टॉयलेट को ज्यादा साफ और हाइजीनिक बनाने पर ध्यान देना चाहिए।''

मुंबई टॉयलेट लोकेटर ऐप को गूगल मैप्स में टॉयलेट लोकेटर फ़ीचर लॉन्च होने के एक महीने से भी कम समय में लॉन्च किया गया है। गूगल मैप्स का टॉयलेट लोकेटर फ़ीचर अभी दिल्ली-एनसीआर और मध्य प्रदेश में मौज़ूद हैं।

 इस नए फ़ीचर के इस्तेमाल के लिए एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्कटॉप यूज़र को गूगल मैप्स में 'पब्लिक टॉयलेट' सर्च करना होगा। इसके बाद यूज़र के आसपास स्थित शौचालय की जानकारी मिल जाएगी। इस जानकारी में उनका पता और खुलने का समय भी लिखा होगा। यह फ़ीचर हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध है।  लोग गूगल मैप्स द्वारा बताए गए टॉयलेट की साफ-फाई को रेट करने के अलावा रिव्यू भी कर सकेंगे।

'टॉयलेट लोकेटर' फ़ीचर को गूगल मैप्स में शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर जोड़ा गया है। गूगल ने इस साझेदारी के लिए शुक्रिया अदा किया। गूगल की मैप सर्विस में 4,000 से ज्यादा सार्वजनिक रेस्टरूम की जानकारी शामिल की गई है।

'टॉयलेट लोकेटर' फ़ीचर को गूगल मैप्स में शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर जोड़ा गया है। गूगल की मैप सर्विस में 4,000 से ज्यादा सार्वजनिक रेस्टरूम की जानकारी शामिल की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mumbai Toilet Locator, BMC, Apps, India, Mumbai, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  2. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  3. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  4. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  5. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  6. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  8. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  9. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »