गूगल मैप्स की मदद से अब ढूढें सार्वजिनक शौचालय

गूगल मैप्स की मदद से अब ढूढें सार्वजिनक शौचालय
ख़ास बातें
  • टॉयलेट लोकेटर फ़ीचर के लिए गूगल ने शहरी विकास मंत्रालय के साथ साझेदारी की
  • यह फ़ीचर आईओएस, एंड्रॉयड व वेब पर उपलब्ध है
  • यूज़र टॉयलेट को रेट व रिव्यू भी कर सकेंगे
विज्ञापन
अक्टूबर में ख़बर आई थी कि गूगल एक नए फ़ीचर 'टॉयलेट लोकेटर' पर काम कर रहा है। गुरुवार को गूगल ने इस फ़ीचर को लॉन्च कर दिया। गूगल मैप्स ने अब दिल्ली-एनसीआर और मध्य प्रदेश के लोगों को सार्वजनिक शौचालय के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है।

इस नए फ़ीचर के इस्तेमाल के लिए एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्कटॉप यूज़र को गूगल मैप्स में 'पब्लिक टॉयलेट' सर्च करना होगा। इसके बाद यूज़र के आसपास स्थित शौचालय की जानकारी मिल जाएगी। इस जानकारी में उनका पता और खुलने का समय भी लिखा होगा। यह फ़ीचर हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध है।  लोग गूगल मैप्स द्वारा बताए गए टॉयलेट की साफ-फाई को रेट करने के अलावा रिव्यू भी लिख सकेंगे।

 'टॉयलेट लोकेटर' फ़ीचर को गूगल मैप्स में शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर जोड़ा गया है। गूगल ने इस साझेदारी के लिए शुक्रिया अदा किया। गूगल की मैप सर्विस में 4,000 से ज्यादा सार्वजनिक रेस्टरूम की जानकारी शामिल की गई है।
 
google

गूगल का कहना है कि इस फ़ीचर के लिए अभी दिल्ली, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, भोपाल और इंदौर को चुना गया है। कंपनी ने अपने एक बयान में बताया कि शहरी विकास मंत्रालय की ''योजना सार्वजनिक शौचालय की जानकारी को और ज्यादा शहरों में मुहैया कराना है।''

गूगल मैप्स के प्रोडक्ट मैनेजर संकेत गुप्ता ने इस सर्विस के लॉन्च के अवसर पर कहा, ''जब आप किसी ऐसे क्षेत्र में जहां यह सर्विस उपलब्ध है, वहां गूगल मैप्स में 'पब्लिक टॉयलेट' सर्च करेंगे, तो आपको अपने आसपास स्थित रेस्टरूम की एक लिस्ट मिल जाएगी, इनमें उनका पता और खुलने का समय भी होगा। अगर आप नेशनल हाईवे 8 पर गुरुग्राम में यात्रा कर रहे हैं तो आपके लिए सार्वजनिक शौचालय खोजना बहुत मुश्किल होता है और आपके पास रेस्तरां या कैफे में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। इस नए फ़ीचर से अब चीजें पहले से ज्यादा आसान होंगी।'
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  2. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  3. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  4. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  5. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  6. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  7. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  9. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  10. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »