• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • Mitron, Chingari, Hipi, Roposo, Moj: 'मेड इन इंडिया' ऐप्स जो दूर करेंगे TikTok की कमी

Mitron, Chingari, Hipi, Roposo, Moj: 'मेड इन इंडिया' ऐप्स जो दूर करेंगे TikTok की कमी

यदि आप TikTok यूज़र्स थे और टिकटॉक बैन होने के बाद से इसका विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो आपके पास कई भारतीय विकल्प मौजूद हैं। यह रही पूरी लिस्ट...

Mitron, Chingari, Hipi, Roposo, Moj: 'मेड इन इंडिया' ऐप्स जो दूर करेंगे TikTok की कमी

TikTok सहित 59 चीनी ऐप्स हुए हैं बैन

ख़ास बातें
  • Zee5 जल्द ही लॉन्च करेगा शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म HiPi
  • अप्रैल में TikTok को टक्कर देने के मकसद से लॉन्च हुआ था Mitron App
  • TikTok बैन के बाद से ही बढ़ Chingari App की लोकप्रियता
विज्ञापन
भारत सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित ऐप है TikTok। वजह बेहद साफ है, भारत में टिकटॉक यूज़र्स की संख्या करोड़ो में थी, लाखों लोग प्रतिदिन इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर वीडियो कॉन्टेंट बनाकर साझा करते थे। जहां कुछ लोग केवल अपने मनोरंजन के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करते थे, तो वहीं कई लोग ऐसे भी थे जो इस ऐप के द्वारा पैसे कमाकर अपना जीवनयापन करते थे। लेकिन, अब यह लोकप्रिय ऐप भारत में बैन हो चुका है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपके मनोरंजन का साधन ही खत्म हो गया है। यदि आप टिकटॉक यूज़र्स थे और टिकटॉक वीडियो बनाकर अपने आप को अपने दोस्तों को इंटरटेन किया करते थे, तो निराश होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। आज हम आपको TikTok जैसे कुछ मेड-इन-इंडिया ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, ये ऐप्स आपको बिल्कुल वैसे ही मनोरंजन करेंगे जैसे कि टिकटॉक किया करता था।
 
 

1. Chingari-

iOS | Android

भारत में जैसे ही TikTok बैन की खबर सामने आई, उसके बाद से ही Chingari नाम सोशल मीडिया साइट्स पर ट्रेंड होने लगा। दरअसल, यह एक मेड-इन-इंडिया App है, जो इस्तेमाल करने में बिल्कुल TikTok जैसा ही अनुभव प्रदान करता है। चिंगारी ऐप की गूगल प्ले स्टोर रेटिंग की बात करें, तो इस ऐप को 5 में से 4.1 रेटिंग मिली हुई है। वहीं, टिकटॉक के बैन होते ही इस ऐप के डाउनलोड में जबरदस्त उछाल देखा गया, अब तक 5 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड इस ऐप्स को मिल चुके हैं। इस ऐप की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगु जैसी 10 भाषाओं का सपोर्ट मौजूद है।

चिंगारी ऐप की बात करें, तो इसमें आपको ट्रेंडिंग न्यूज़, एंटरटेनमेंट न्यूज़, फनी वीडियो, वीडियो सॉन्ग, लव कोट, व्हाट्सऐप के लिए स्टेटस आदि की सुविधा प्राप्त होगी। यही नहीं इस ऐप पर आप वीडियो अपलोड व डाउनलोड करने के साथ-साथ अपने दोस्तों से चैट, कॉन्टेंट शेयर, ब्राउज़ थ्रू फीड आदि का भी फायदा मिलेगा। चिंगारी ऐप यूज़र्स को क्रिएटिव व्हाट्सऐप स्टेटस, वीडियो, ऑडियो क्लिप, GIF स्टीकर्स और फोटो भी प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म पर रोज़ाना 10,000 से भी ज्यादा क्रिएटर्स प्रति दिन इंटरटेनिंग कॉन्टेंट बनाकर पोस्ट करते हैं।
 

2. Mitron

iOS | Android

Mitron App का निर्माण ही TikTok को टक्कर देने के लिए किया गया था, भारत में मित्रों ऐप को TikTok के विकल्प के तौर पर लॉन्च किया गया था। शुरुआत में चीनी-विरोधी भावना की वजह से इस ऐप को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई और लॉन्च के 2 महीने के अंदर इस ऐप को Google Play Store से 1 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड मिल गए थे। हालांकि बाद में इस ऐप गूगल प्ले से हटा दिया गया, कारण पॉलिसी का उल्लंघन करना। लेकिन कुछ दिन बाद ही ऐप के डेवलपर्स ने गूगल टीम के साथ काम करके समस्या को फिक्स कर दिया और दोबारा प्ले स्टोर पर एंट्री की। मित्रों ऐप की दोबारा एंट्री कुछ इस कदर हुई है कि Google play पर इस वक्त इस ऐप को 10 मिलियन डाउनलोड प्राप्त हो चुके हैं, वहीं ऐप की रेटिंग 5 में से 4.4 स्टार्स है। शुरुआती रूप में यूज़र्स ने कुछ बग्स की शिकायत की थी, लेकिन अब गूगल प्ले What's New में देखें तो इसमें बग फिक्स की जानकारी दी गई है। मित्रों ऐप का इंटरफेस हूबहू टिकटॉक ऐप की तरह ही है, इस ऐप पर आप अपना शॉर्ट वीडियो बनाकर साझा कर सकते हैं।
 

3. Sharechat- Moj App

 Android

TikTok की तीसरा विकल्प आपके लिए हो सकती है Sharechat का Moj App। Moj यूज़र्स इस प्लेटफॉर्म पर 15 सेकेंड का वीडियो क्लिप बनाकर अपलोड कर सकते हैं, साथ ही इसमें टिकटॉक की तरह फिल्टर्स आदि भी दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी वीडियो को ब्यूटिफाई भी कर सकते हैं। इस ऐप में आपको लिप सिंक फंक्शनालिटी भी मिलेगी, बिल्कुल टिकटॉक की तरह। ऐप का इंटरफेस काफी आसान और यूज़र फ्रेंडली है। यह ऐप 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इसमें आपको अंग्रेजी भाषा का सपोर्ट नहीं मिलेगा, बिल्कुल Sharechat की तरह।

Moj ऐप को ShareChat द्वारा डेवलप किया गया है, जो कि 'मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा साल 2015 में डेवलप किया भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 50 हजार से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और यूज़र्स ने इसे अच्छी-खासी रेटिंग भी दी है, जो 5 में से 4.3 स्टार्स हैं।
 

4. Roposo

iOS | Android

Roposo एक अन्य भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद जानकारी के अनुसार रोसोपो ऐप में फिल्टर्स, स्टिकर्स, तथा इफेक्ट की मदद से स्लो-मो, टाइम -लैप्स, या पोर्ट्रेट में नेचुरल लाइट, स्टूडियो लाइट, कोंटोर लाइट, स्टेज व स्टेज मोनो लाइट के साथ बेहतरीन वीडियो बनाया जा सकता है। कुछ ऐसा ही अनुभव टिकटॉक ऐप में भी प्राप्त हुआ करता था। इस ऐप को 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने अपने डिवाइस में डाउनलोड किया हुआ है। रोपोसो ऐप में आपको अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, गुजराती, पंजाबी, मराठी और बंगाली भाषा का सपोर्ट मिलेगा।
 

5. Bolo Indya

  Android

जैसा कि नाम से समझ आता है यह भारत निर्मित ऐप है, जो कि चीनी निर्मित टिकटॉक ऐप को टक्कर दे सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को इंडियन टिकटॉक भी नाम दिया गया है। इस ऐप पर आप हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, मराठी, पंजाबी और ओडिया भाषा में शॉर्ट वीडियो बनाकर साझा कर सकते हैं। गूगल प्ले रेटिंग की बात करें तो इस ऐप को 5 में से 4 रेटिंग दी गई है, जबकि 5 लाख लोग इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर चुके हैं। वीडियो के लिहाज से इस प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी सीखने, मनोरंजन, यात्रा, रेसिपी, प्रेरणा, परीक्षा, करियर, खरीदारी, टेक्नोलॉजी आदि से संबंधित वीडियो बनाकर साझा किया जाता है। प्ले स्टोर पर दी गई जानकारी के अनुसार 'बोलो इंडया' का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को एक मंच के साथ सशक्त बनाना है ताकि वह अपनी राय दे सके, अनुभव साझा कर सकें, इंटरनेट इनफ्लूएंसर बन सकें और अपने ज्ञान को बांट सके।
 

6. Hipi


शॉर्ट वीडियो ऐप्स की बढ़ती मांग को देखते हुए Zee5 ने भी रेस में उतरने का ऐलान कर दिया है। हाल ही में खबर आई है कि Zee5 ने घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम होगा HiPi । कंपनी का कहना है कि यह नया प्लेटफॉर्म 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत बनाया गया है, जो भारतीय कॉन्टेंट क्रिएटर्स को भारतीय मंच प्रदान करेगा। यह ऐप 15 जुलाई से पहले लॉन्च कर दिया जाएगा। शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के नाम से भले ही यह ऐप TikTok की तरह लग रहा हो, लेकिन इसका इस्तेमाल करने का तरीका थोड़ा अलग होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ेगी, जिसके बाद यूज़र्स वीडियो को देख सकेंगे और शेयर कर सकेंगे। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि ज़ी5 का यह नया प्लेटफॉर्म चीनी टिकटॉक ऐप से थोड़ा अलग होने वाला है, बता दें टिकटॉक पर वीडियो देखने के लिए किसी तरह के रजिस्ट्रेशन व साइन-इन की जरूरत नहीं पड़ती थी। हालांकि, ऐप से संबंधित ज्यादा जानकारी आने वाले दिनों में साफ हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, Mitron, Chingari, Bolo Indya, Roposo, Hipi, TikTok alternatives Apps
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »