• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • TikTok बैन होने का फायदा 'मेड इन इंडिया' Chingari ऐप को, डाउनलोड में आई तेजी

TikTok बैन होने का फायदा 'मेड इन इंडिया' Chingari ऐप को, डाउनलोड में आई तेजी

TikTok के अलावा भारत सरकार ने 58 चीनी ऐप्स को भारत में बैन किया है, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate जैसे कई ऐप्स शामिल हैं।

TikTok बैन होने का फायदा 'मेड इन इंडिया' Chingari ऐप को, डाउनलोड में आई तेजी

Chingari App हाल के दिनों में हुआ है लोकप्रिय

ख़ास बातें
  • हर आधे घंटे में Chingari App को मिल रहे 10 लाख व्यू
  • 10 भाषाओं को सपोर्ट करता है चिंगारी ऐप
  • एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूज़र्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध
विज्ञापन
TikTok बैन का अब सीधा फायदा 'मेड-इन-इंडिया' ऐप्स को मिलने वाला है, जिसका ताजा उदाहरण सोमवार रात को ही देखने को मिल गया। Chingari App, जिसे टिकटॉक का इंडियन वर्ज़न कहा जा रहा है, चीनी-विरोधी भावना के चलते अब तक इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 25 लाख डाउनलोड मिल चुके थे। लेकिन असल नज़ारा तो 29 जून सोमवार रात को देखने को मिला, जब भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया। इसके तुरंत बाद से ही चिंगारी ऐप के व्यू और डाउनलोड संख्या में तेज़ी से बढ़त देखी गई। कंपनी के सह-संस्थापक सुमित घोष ने डेटा साझा करते हुए बताया कि ऐप को हर आधे घंटे में 10 लाख व्यूज़ मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर घंटे में उन्हें 1 लाख डाउनलोड मिल रहे है, जिसका असर सर्वर पर भी पड़ रहा है।
 

सुमित घोष ने ट्विटर के माध्यम से TikTok बैन के बाद बढ़े हुए Chingari User Views की जानकारी दी। उन्होंने StreamView App एनालिटिक डेटा साझा करते हुए पुष्टि की कि टिकटॉक बैन के बाद से ही Chinagari App को हर आधे घंटे में 10 लाख यूज़र व्यू मिल रहे हैं। यही नहीं बैन के बाद चिंगारी ऐप के डाउनलोड में भी जबरदस्त इज़ाफा देखा गया, साझा की गई जानकारी के मुताबिक ऐप को 1 घंटे में करीब 1 लाख डाउनलोड प्राप्त हुए। घोष ने यह भी जानकारी दी कि अचानक आई इस तेज़ी के कारण ऐप का सर्वर भी कल रात क्रेश हो गया था।
 

आपको बता दें, चिंगारी ऐप की गूगल प्ले स्टोर रेटिंग की बात करें, तो यह 5 में से 4.7 स्टार्स हैं। टिकटॉक जैसा शॉर्ट वीडियो और ऑडियो Chingari App को बेंगलुरू स्थित दो प्रोग्रामर ने बनाया है, जिनका नाम है बिश्वात्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम। इस ऐप को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर नवंबर 2018 में देखा गया था, हालांकि इसकी एंट्री आईओएस पर जनवरी 2019 में हुई। यह ऐप डाउनलोड के लिए मुफ्त है और इसका इंटरफेस काफी हद तक टिकटॉक की तरह ही है। इसके अलावा यह ऐप 10 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगु शामिल हैं। चिंगारी ऐप हर व्यू पर यूज़र को प्वाइंट्स देता है, जिसके बाद में पैसों में रीडीम किया जा सकता है।

TikTok के अलावा भारत सरकार ने 58 चीनी ऐप्स को भारत में बैन किया है, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate जैसे कई ऐप्स शामिल हैं। सरकार का दावा है कि यह सभी ऐप्स इस तरह की गतिविधियों में शामिल थी, जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है।

चिंगारी ऐप के अलावा चीन-विरोधी भावना का फायद एक और ऐप को मिल रहा है और वो है मित्रों ऐप, जो इस्तेमाल में बिल्कुल टिकटॉक की तरह ही है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, Chingari, Sumit Ghosh, TikTok ban

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »