TikTok जैसा एक और भारतीय ऐप है Moj, ShareChat ने किया लॉन्च

Moj पहला ऐप नहीं है, जो भारत में टिकटॉक के विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। इससे पहले भी कई ऐप्स पेश किए जा चुके हैं, जैसे Chingari, Roposo, और Mitron App।

TikTok जैसा एक और भारतीय ऐप है Moj, ShareChat ने किया लॉन्च

15 भाषाओं को सपोर्ट करता है Moj ऐप

ख़ास बातें
  • 29 जून को रात बैन हुए थे 59 चीनी ऐप्स
  • बैन हुए ऐप्स में शामिल है लोकप्रिय TikTok
  • टिकटॉक के भारत में 200 मिलियन यूज़र्स थे
विज्ञापन
Chingari और Mitron App के बाद अब TikTok की कमी को पूरा करने की रेस में एक नया ऐप भी शामिल हो गया है, इस ऐप का नाम है Moj। जी हां, Moj एक भारत निर्मित ऐप है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ShareChat द्वारा बनाया गया है। यह ऐप Google Play Store पर डाउनलोड के लिए फ्री में उपलब्ध है। यह काफी हद तक टिकटॉक जैसा ही काम करता है। इसमें शॉर्ट वीडियो क्रिएट, स्पेशल इफेक्ट्स, स्टीकर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह ऐप 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 50 हजार से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और यूज़र्स ने इसे अच्छी-खासी रेटिंग भी दी है, जो 5 में से 4.3 स्टार्स हैं। भारत सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप्स के बैन होते ही इस ऐप तो तुरंत लॉन्च किया गया था।

जैसा कि हमने बताया, Moj को ShareChat द्वारा डेवलप किया गया है, जो कि 'मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा साल 2015 में डेवलप किया भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। Moj यूज़र्स इस प्लेटफॉर्म पर 15 सेकेंड की वीडियो क्लिप अपलोड कर सकते हैं, उसे फिल्टर्स आदि की मदद से ब्यूटिफाई कर सकते हैं। इस ऐप में आपको लिप सिंक फंक्शनालिटी भी मिलेगी। ऐप का इंटरफेस काफी आसान और यूज़र फ्रेंडली है। गौर करने वाली बात यह है कि इस ऐप में आपको अंग्रेजी भाषा का सपोर्ट नहीं मिलेगा, बिल्कुल Sharechat की तरह।

हमने इस संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए शेयरचैट से भी संपर्क साधा, हालांकि कंपनी ने इस वक्त कोई बयान देने से इनकार कर दिया।

Moj पहला ऐप नहीं है, जिसे भारत में टिकटॉक के विकल्प के तौर पर पेश किया जा रहा है। इससे पहले भी कई ऐप्स पेश किए जा चुके हैं, जैसे Chingari, Roposo और Mitron App। ये सभी ऐप्स पिछले कुछ समय से शॉर्ट वीडियो स्पेस में अपनी जहां बना चुके हैं और टिकटॉक के बैन होते ही इन्हें यूज़र्स की ओर से अच्छा-खासा रिस्पॉन्स भी हासिल हुआ है। इन सब में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने वाला ऐप है मित्रों ऐप। चिंगारी ऐप साल 2018 में लॉन्च हुआ था, जिसे अब तक 50 लाख लोग अपने डिवाइस में डाउनलोड कर चुके हैं। वहीं Roposo ऐप साल 2014 में लॉन्च किया गया था, जिसे 5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। मित्रों ऐप इसी साल अप्रैल में लॉन्च हुआ है और अब तक इसे 1 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं। इन सब के अलावा हाल ही में Zee5 ने भी ऐलान किया है कि वह अपना शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म HiPi जल्द ही लॉन्च करने वाला है, जहां यूज़र्स टिकटॉक की तरह अपना शॉर्ट वीडियो क्लिप बनाकर दोस्तों के साथ साझा कर सकेंगे।

भारत में यूं अचानक से शॉर्ट वीडियो ऐप बनाने की होड़ चीनी-विरोधी भावनाओं के चलते बढ़ी है। भारत सरकार ने हाल ही में TikTok सहित 59 ऐप्स को बैन कर दिया। 29 जून को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी करते हुए आदेश दिया कि मंत्रालय ने इन ऐप्स को आईटी एक्ट के सेक्शन 69 और आईटी रूल्स 2008 के प्रोविज़न के तहत बैन किया है। यह फैसला इन ऐप्स को भारत की संप्रुभता, एकता, सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर को लेकर खतरा मानते हुए किया गया है। इन सभी बैन ऐप्स में सबसे चर्चित ऐप टिकटॉक है, जिसके देश में 200 मिलियन से भी ज्यादा यूज़र्स थे। सरकार के आदेश के बाद गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से टिकटॉक को हटा दिया गया और बाद में जिन यूज़र्स के फोन में यह ऐप पहले से मौजूद था, उनके फोन में भी इसने काम करना बंद कर दिया।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »